एक्शन से भरपूर है संजय दत्त की फिल्म भूमि का ट्रेलर

0

संजय दत्त की कमबैक फिल्म भूमि का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म की रिलीज का संजू बाबा के फैंस को बेसब्री से इंतजार था।  फिल्म में संजय एक ऐसे पिता की भूमिका निभा रहे हैं जो अपनी बेटी के लिए लड़ता हुआ नजर आ रहा है। निर्माताओं ने 10 अगस्त को यूट्यूब पर फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है।

फिल्म का ट्रेलर आपके मन में कई सवाल छोड़ देगा। जैसे कि अदिती के साथ आखिर ऐसा क्या हुआ जो उनकी जिंदगी बदल गई? क्या जिस लड़के से उनकी शादी होने वाली थी उसने एक्ट्रेस को धोखा दिया? आखिर कोर्टरुम में अदिती क्यों खड़ी हो रखी हैं? लेकिन ऐसा लगता है कि शरद भूमि को सेक्सुअली एसॉल्ट करते हैं जिसकी वजह से संजू बाबा अपनी बेटी का बदला लेने के लिए निकल पड़ते हैं।

 भूषण कुमार और संदीप सिंह द्वारा सह-निर्मित ‘भूमि’ में अदिति राव हैदरी भूमि के किरदार में हैं। यह फिल्म 22 सितंबर को रिलीज होगी।

Previous articleट्रंप ने एक बार फिर नॉर्थ कोरिया को कहा की ऐसा अंजाम करेंगे कि कभी सोचा नहीं होगा
Next articleएस. श्रीसंत पर आजीवन प्रतिबंध को हटाने के खिलाफ केरल हाई कोर्ट में अपील करेगा बीसीसीआई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here