कोई भी मंत्री फाइव स्टार होटलों में न ठहरें, सरकारी आवास में ठहरें-पीएम मोदी

0

पीएम मोदी ने चेतावनी भरे लहजे में मंत्रियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि कोई भी मंत्री फाइट स्टार होटल में ना ठहरे और नहीं पब्लिक सेक्टर के वाहनों का भी इस्तेमाल न करें।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मत्रियों को आगाह करते हुए समझाया है। उन्होंने कहा है कि कोई भी मंत्री फाइट स्टार होटल में ना ठहरे। साथ ही पब्लिक सेक्टर की कंपनियों के किसी भी तरह के ऑफर को स्वीकार ना करने के सख्त निर्देश दिए हैं।

दरअसल बीते बुधवार (16 अगस्त) को कैबिनेट मीटिंग हुई। मीटिंग के तुरंत बाद उन्होंने मंत्रियों से थोड़ा रुकने के लिए कहा। जिसके बाद पीएम मोदी ने अपने मंत्रियों को इस बारे में आगाह किया। खबर के अनुसार उस दौरान पीएम मोदी की बातचीत से साफ लग रहा था कि वो अपने मंत्रियों के रवैए नाराज हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि कुछ मंत्री सरकारी सुविधाओं की जगह निजी फाइव स्टार होटलों में ठहर रहे हैं। उन्होंने मंत्रियों से साफ तौर पर कहा कि वे किसी भी यात्रा के दौरान सिर्फ सरकारी आवास में ही ठहरें। कुछ मंत्रियों के खिलाफ रिपोर्ट भी आ रही थी कि वो अपने मंत्रालय के अंदर आने वाली पीएसयू की गाड़ियों का भी इस्तेमाल कर रहे हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने आगे कहा कि वे किसी भी मंत्री या उनके परिवार के किसी भी दुरुपयोग को बर्दाश्त नहीं करेंगे। सभी मंत्री अपने स्टाफ से भी कहें की वो पीएसयू से किसी भी तरह का तोहफा न लें।

खबर के अनुासर पीएम मोदी ने साफ किया है वो जीरो टॉलरेंस से लेकर भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के लिए कोई समझौता नहीं करेंगे। गौरलतब है कि साल 2019 में लोकसभा चुनाव होने जा रहे हैं। जिसे देखते हुए पीएम मोदी विरोधियों को ऐसा कोई मौका नहीं देना चाहते हैं जिससे उनकी छवि पर सवाल उठाए जाएं। इसलिए पीएम मोदी ने केंद्र सरकार की ‘घोटाले से मुक्त’ छवि को बनाए रखने पर जोर दिया।

Previous articleकश्मीर में पत्थरबाजी में कमी के पीछे NIA एक बड़ी वजह है-राजनाथ सिंह
Next articleतत्काल टिकट बुक कराने वालो केलिए IRCTC लाई ये सुविधा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here