लालू का नितीश पर तंज :बिहार का लिट्टी-चोखा और नीतीश का धोखा हुआ फेमस-लालू

0

राष्‍ट्रीय जनता दल और जेडीयू की तल्खियां लगातार बढ़ती जा रही हैं| महागठबंधन टूटने के बाद हर दिन दोनों पार्टी एक दूसरे पर नए नए नए हमले कर रही हैं|सृजन घोटाले के मुद्दे पर राजद प्रमुख लालू प्रसाद रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी पर जमकर बरसे। उन्होंने घोटाले को महाघोटाला और राशि को 15 हजार करोड़ के पार बताया। मुख्यमंत्री को पलटू राम और सुशील मोदी को सलटू राम कहते हुए लालू ने कटाक्ष किया और कहा कि बिहारी लिट्टी चोखा के बाद अब नीतीश का धोखा पूरे देश में फेमस हो गया है।

सांसद आरसीपी सिंह को नीतीश कुमार का ट्रेजरर बताते हुए लालू ने कहा कि उनके कहने पर ही एक खास अधिकारी जयश्री ठाकुर को उस जिले का मलाईदार पद दिया गया और फिर लूट को जारी रखा गया। लालू के मुताबिक दिल्ली को सीबीआई को रिजर्व बैंक से इस घोटाले की जानकारी मिली और सीएम नीतीश को लगा कि वो फंस सकते हैं इसलिये वो रातोंरात भाजपा की शरण में चले गये।

लालू प्रसाद ने कहा कि आर्थिक अपराध शाखा ने इस घोटाले की जांच में अनदेखी की है, क्योंकि ये सरकारी घोटाला है। जब ये घोटाला हुआ तब से इसका जिम्मा नीतीश के पास ही है। उनके मुताबिक इस घोटाले का मेवा सरकार में बैठे लोग खा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं 27 अगस्त की रैली के बाद इस घोटाले को लेकर कई और खुलासे करूंगा और सरकार को बेनकाब कर के दिखाऊंगा।

Previous articleअगर आप भी स्मार्टफोन यूज करते है तो यह खबर जरुर पढ़े
Next articleमत पूछ इस जिंदगी में, इन आँखों ने क्या मंजर देखा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here