अमेरिका में राहुल गांधी बड़े कारोबारियों और भारतीयों से मिलेंगे

0

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी दो हफ्ते के लिए अमेरिका के दौरे पर जा रहे हैं। इस दौरान वह यहां के वैश्विक विचारकों, बड़े कारोबारियों, नेताओं और भारतीय मूल के लोगों से मुलाकात करेंगे। इन लोगों से आर्थिक और प्रौद्योगिकी जैसे मसलों पर चर्चा भी करेंगे।

राहुल वैसे तो कई बार अमेरिका जा चुके हैं, लेकिन उनके राजनीतिक करियर में यह संभवत: पहला मौका होगा, जब वह यहां सार्वजनिक सभा करेंगे और नेताओं से मिलेंगे।

47 वर्षीय राहुल का दौरा अमेरिका की प्रतिष्ठित कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी, बर्कले में सोमवार को व्याख्यान के साथ शुरू होगा। वह समकालीन भारत और दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के लिए आगे की राह पर अपने विचार रखेंगे। इससे पहले 1949 में भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने यूनिवर्सिटी को संबोधित किया था।

राहुल के दौरे की तैयारी में शामिल तकनीकी विशेषज्ञ सैम पित्रोदा ने कहा, ‘उनके दौरे का दोहरा उद्देश्य है। वैश्विक विचारकों से मुलाकात करना और आर्थिक व प्रौद्योगिकी मोर्चे पर दुनिया में क्या कुछ रहा है, उन मसलों पर चर्चा करना।’

राहुल के पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के साथ काम कर चुके पित्रोदा ने कहा कि वह न्यूयॉर्क में एक कार्यक्रम में भारतीय मूल के लोगों से मुलाकात करेंगे। उनका वाशिंगटन डीसी जाने का भी कार्यक्रम है। वह सत्तारूढ़ रिपब्लिकन पार्टी के कुछ सदस्यों से भी मुलाकात कर सकते हैं।

Previous articleसरकार सेना के साथ है और उसकी हर जरुरत की भरपाई की जायेगी- निर्मला सीतारमण
Next articleअरब देशों को कतर से चल रहे मतभेदों को सीधे बात करके सुलझा लेना चाहिए-विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here