भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ रही है- राजनाथ सिंह

0

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भाजपा के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा की ओर से मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों की तीखी आलोचना किए जाने को ज्यादा तवज्जो नहीं देते हुए आज कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने यह भी कहा कि अंतर्राष्ट्रीय फलक पर भारत की विश्वसनीयता स्थापित हुई है। अर्थव्यवस्था की हालत पर सिन्हा के बयान से जुड़े एक सवाल के जवाब में राजनाथ ने कहा कि किसी को देश के बारे में इन तथ्यों को नहीं भूलना चाहिए।

उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा कि पूरी दुनिया स्वीकार करती है कि भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। किसी को यह तथ्य नहीं भूलना चाहिए। अर्थव्यवस्था के मामले में अंतर्राष्ट्रीय फलक पर भारत की विश्वसनीयता स्थापित हुई है। एक अंग्रेजी अखबार में लिखे गए आलेख में सिन्हा ने केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेतली की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने अर्थव्यवस्था का बेड़ा गर्क कर दिया है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अगुवाई वाली राजग सरकार में वित्त मंत्री रह चुके सिन्हा ने दावा किया कि अगले लोकसभा चुनाव तक अर्थव्यवस्था के पटरी पर आने की संभावना नहीं के बराबर है।

Previous articleसपा गरीबों, किसानों और नौजवानों की हितैषी पार्टी हैं-अखिलेश यादव
Next article, कुलभूषण जाधव के बदले एक आतंकवादी देने का मिला था प्रस्ताव-पाक विदेश मंत्री

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here