कश्मीर के लिए नहीं,गोरक्षकों,लव जिहाद व ध्रुवीकरण से चाहिए आजादी- सिब्बल

0

गुजरात चुनाव को लेकर नेताओं का आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा। कांग्रेस मंत्री पी. चिदंबरम के बयान पर लगातार नेताओं की प्रतिक्रिया आ रही है, जिसके बाद आरोप-प्रत्यारोप का मौका कोई नेता छोडऩा नहीं चाहते।

कल मोदी द्वारा चिदंबरम के पलटवार पर अब कपिल सिब्बल ने जवाब दिया है। सिब्बल ने सोमवार सुबह ट्वीट किया, हमें कश्मीर के लिए आजादी नहीं चाहिए, बल्कि इस सरकार के ध्रुवीकरण, लव-जिहाद, गौरक्षकों से आजादी चाहिए। इसकी शुरुआत गुजरात से होनी चाहिए।

बता दें कि चिदंबरम ने जम्मू-कश्मीर को अधिक स्वायत्तता देने की बात का समर्थन किया था। इस बात पर कल कर्नाटक में पीएम मोदी ने बिना नाम लिए कहा कि कश्मीर पर ऐसे बयान देने से ऐसे लोगों को शर्म भी नहीं आती। देश की अखंडता-एकता हम खत्म नहीं होने देंगे।

Previous articleभारत-इटली व्यापार संबंधों के विस्तार की अपार संभावनाएं हैं-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
Next articleGionee M7 Power दमदार बैटरी और शानदार डिस्प्ले के साथ 2 नवंबर को होगा भारत में लॉन्च

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here