नीति आयोग ने कहा कि 2022 तक गरीबी, गंदगी, भ्रष्टाचार, आतंकवाद, जातिवाद से मुक्त होगा इंडिया

0

 सरकार को सलाह देने वाली संस्था नीति आयोग का कहना है कि 2022 तक गरीबी, गंदगी, भ्रष्टाचार, आतंकवाद, जातिवाद और साम्प्रदायिकतावाद से मुक्त न्यू इंडिया होगा। नीति आयोग के वाइस चेयरमैन राजीव कुमार ने गवर्नर्स कॉन्फ्रेंस में न्यू इंडिया ऐट 2022 दस्तावेज पेश किए। इसमें अनुमान लगाया गया है कि यदि भारत 8 प्रतिशत की दर से साल 2047 तक वृद्धि करता है तो आने वाले समय में यह दुनिया की टॉप 3 इकॉनमी में शामिल होगा।

न्यू इंडिया ऐट 2022 में अनुमान किया गया है कि 2022 तक भारत पूरी तरह से कुपोषण से मुक्त हो जाएगा। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि साल 2019 तक भारत में सरकार प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत देश के हर गांव से कनेक्ट होने में सक्षम होगी। इसके अलावा दावा किया गया है 2022 में भारत में 20 से ज्यादा वर्ल्ड क्लास हायर एजुकेशन इंस्टिट्यूशन होंगे।

इस डॉक्युमेंट में यह भी कहा गया है कि प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत आने वाले सभी गांव को ‘मॉडल विलेज’ का दर्जा भी मिल जाएगा। दस्तावेज में यहा गया है कि हमें 2022 तक भारत को गरीबी मुक्त बनाने का संकल्प लेना चाहिए।

Previous articleइस विभाग में निकली है 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरियां, एेसे करें आवेदन
Next articleजो कभी वर्ल्ड बैंक में थे, आज वही भारत की रैंकिंग पर उठा रहे हैं सवाल-PM नरेंद्र मोदी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here