आपके हाथ में पैसा नहीं रूकता, तो इसे जरूर पढ़े

0

अगर आपके हाथ में पैसा नहीं ठहरता या फिर घर के सदस्यों की बीमारी में पैसा खर्च होता है तो वास्तु में इसका समाधन है। वास्तु के अनुसार घर में कुछ चीजों को सही करने से घर में सकारात्मक एनर्जी आने लगती है। वास्तु के कुछ ऐसे टिप्स जिनकी मदद से घर में वास्तु के अनुसार कुछ बदलाव करके आर्थिक स्थिति को सही किया जा सकता है।

वास्तु के अनुसार घर के साउथ वेस्ट कोने में एक भारी वजन की मेटल की कोई चीज रख दें। इससे धन के नए साधन बनते हैं।

इस बात का ध्यान रखें कि घर के नार्थ जोन में नीला रंग होना चाहिए। इस जोन में लाल रंग भूलकर भी न कराएं। यही नहीं घर के किचन और टॉयलेट आसपास नहीं होने चाहिए।

धन आगमन के लिए ये बहुत जरूरी है कि किचन में डस्टबिन, झाड़ू, वॉशिंग मशीन और मिक्सर गाइंडर न रखें। किचन में इन चीजों के होने से पैसा घर से बाहर जाता है और करियर में सफलता के मौके भी कम हो जाते हैं।

अपने घर की दरवाजे बनवाते समय इस बात का ध्यान रखें कि दरवाजे 2, 4, 6, 8 की संख्या में हों। यही नहीं घर का मुख्य दरवाजा अगर सिंगल, डबल औक ट्रिपल पोल्डर में होगा तो ये घर की आर्थिक स्थिति के लिए अच्छा है।

Previous articleमंदिर जाएं तो परिक्रमा और ये काम जरूर करें
Next articleताली बजाने के फायदे जानकर आप हो जायेंगे हैरान!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here