डॉलर के मुकाबले रुपया 30 पैसे कमजोर, 28 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा

0

भारतीय रुपये में हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को डॉलर के मुकाबले गिरावट बढ़ने से यह 28 महीने के निचले स्तर पर आ गया है. रुपया बुधवार को 1 डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे की गिरावट के साथ 66.77 पर खुला. कुछ ही देर बाद यह 30 पैसे की गिरावट के साथ 67.95 के स्तर पर पहुंच गया. आपको बता दें कि इससे पहले 4 सितबंर 2013 को रुपये का यह स्तर देखने को मिला था.

घरेलू इक्विटी बाजार में शुरुआती कमजोरी और आयातकों की ओर से डॉलर की मांग किए जाने से बुधवार को अंतर बैंक विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपये में ये गिरावट देखने को मिल रही है. फॉरेक्स डीलरों ने कहा कि इसके अलावा विदेशों में अन्य मुद्राओं की तुलना में डॉलर में मजबूती के रुख से भी रुपये की धारणा कमजोर हुई.

कारोबारियों ने कहा कि लगातार पूंजी निकासी से रुपए पर दबाव बना लेकिन विदेशी बाजारों में कुछ अन्य मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में कमजोरी से इसकी गिरावट पर लगाम लगी. आपको बता दें कि रुपया मंगलवार को तीन पैसे की तेजी के साथ 67.65 पर बंद हुआ था.

Previous articleसंतरे के छिलके दूर करते हैं मुंहासे, ऐसे पाएं सुंदर त्वचा
Next articleहिट एंड रन केस: सलमान के खिलाफ SLP दायर करेगी महाराष्ट्र सरकार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here