होमी अदजानिया की अगली फिल्म में होंगे सुशांत, इरफान

0

फिल्मकार होमी अदजानिया की अगली फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत और इरफान खान एक साथ नजर आएंगे.

ऐसी खबर थी कि होमी की अगली फिल्म में कंगना रनोत और सुशांत सिंह राजपूत होंगे. वहीं अदजानिया ने गुरुवार को कहा, ‘बहुत-सी अफवाहें हैं. इरफान और सुशांत मेरी अगली फिल्म में होंगे. फिल्म की नायिका का चयन होना बाकी है.’

सुशांत ने इस खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा , ‘क्या स्क्रिप्ट है आपके और मेरे पसंदीदा इरफान खान के साथ काम करने से बेहतर कुछ नहीं है.’

सुशांत जल्द ही बड़े पर्दे पर फिल्म ‘एम. एस. धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ में नजर आएंगे. यह भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक है.

Previous articleअब WhatsApp पर भेज सकेंगे बोल्ड और इटैलिक मैसेज, जुड़ा Format Text का फीचर
Next articleभगवान सत्‍यनारायण के पूजन से पूरी होगी हर इच्‍छा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here