माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के अध्ययन केन्द्र खुलेंगे

0

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आज यहाँ निवास पर माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की महापरिषद और प्रबन्ध समिति की बैठक में नये अध्ययन केन्द्र खोलने का निर्णय लिया गया।

महापरिषद की बैठक में निर्णय लिया गया कि विश्वविद्यालय की प्रबंधन उपसमिति गठित की जायेगी। इसके अध्यक्ष जनसंपर्क मंत्री होंगे। इस समिति को प्रबंधन समिति के अधिकार होंगे।

श्री चौहान ने विश्वविद्यालय की अकादमिक गतिविधियों, उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय का विस्तार किया जाये। उन्होंने विश्वविद्यालय के नोएडा परिसर के विस्तार के संबंध में समिति गठित करने को कहा।

बैठक में पत्रकारिता एवं संचार के अध्ययन की जरूरत को देखते हुए नये अध्ययन केन्द्र खोलने पर भी सहमति हुई। मुख्यमंत्री ने इस विचार पर भी सहमति दी कि विश्वविद्यालय को केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय या मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा पत्रकारिता अध्ययन एवं प्रशिक्षण के उत्कृष्ट संस्थान के रूप में मान्यता दिलाने की पहल की जाये। यह भी बताया गया कि अमरकंटक, रीवा एवं खण्डवा में विश्वविद्यालय के परिसर के लिये भूमि का आवंटन हो चुका है।

बैठक में जनसम्पर्क मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा, वित्त मंत्री श्री जयंत मलैया, सांसद श्री आलोक संजर एवं महापरिषद के सदस्यगण श्री चंदन मित्रा, सुश्री रूचि विजयवर्गीय, श्री कैलाश चंद्र पंत, श्री हिमांशु द्विवेदी, श्री हितेश शंकर, कुलपति श्री ब्रजकिशोर कुठियाला, श्री उमेश उपाध्याय, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री श्री एस.के. मिश्रा एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिसचिव श्री लाजपत आहूजा उपस्थित थे।

Previous articleमाखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के अध्ययन केन्द्र खुलेंगे
Next articleजैशा के आरोपों पर AFI की सफाई- रनर और कोच ने एनर्जी ड्रिंक के लिए किया था मना

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here