भारत और पाकिस्तान को एक ग्रुप में न रखे-BCCI

0

भारत और पाकिस्तान के बीच बिगड़ते रिश्तों के बीच बीसीसीआई ने फैसला किया कि वो अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में पाकिस्तान से खेलने से बचना चाहेगा और आईसीसी से कहा है कि भविष्य में वह दोनों देशों की टीमों को एक ही ग्रुप में नहीं रखे.

‘भारत और पाकिस्तान एक ग्रुप में न हों’
उरी पर आतंकी हमले और फिर भारतीय सेना का नियंत्रण रेखा के पार लक्षित हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है जिसके कारण इस मसले पर विशेष आम सभा की बैठक से इतर चर्चा की गयी। बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कहा, ‘सरकार ने पाकिस्तान को अलग थलग करने की नई रणनीति अपनाई. उसे और देश की आम जनता की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए हमने आईसीसी से आग्रह किया है कि वह अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में नहीं रखे.’ उन्होंने कहा कि यदि दोनों टीमें सेमीफाइनल में पहुंचती है और एक दूसरे से भिड़ती हैं तो यह अलग तरह की स्थिति होगी जिससे नहीं बचा जा सकता है.

सात महीने बाद है चैंपियन्स ट्रॉफी
अगला अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट चैंपियन्स ट्राफी है सात महीने बाद ब्रिटेन में खेला जाएगा. भारत और पाकिस्तान के बीच पारंपरिक प्रतिद्वंद्विता को ध्यान में रखते हुए आईसीसी अधिक दर्शकों को खींचने के लिए अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में अक्सर दोनों टीमों को एक ग्रुप में रखा जाता रहा है.

Previous articleअपने ‘बेस्ट फ्रेंड’ पाकिस्तान के लिए भारत से पंगा लेगा चीन!
Next articleअब मध्यप्रदेश से बनेंगे टाटा, बिरला और अंबानी-CM शिवराज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here