सुब्रमण्यम स्वामी ने पीएम को लिखा खत, कहा- रघुराम राजन की मनी लॉन्ड्रिंग केस में SIT जांच हो

0

बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने एक बार फिर आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. स्वामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर रघुराम राजन के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग केस में SIT जांच करवाने की मांग की है.

स्वामी ने रघुराम राजन पर निशाना साधते हुए कहा है कि राजन के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई के अंतर्गत बनाई गई एसआईटी से जांच करवाई जानी चाहिए.

‘लाइसेंस देने में हुई धांधली’
स्वामी ने आरोप लगाया है कि आरबीआई ने स्मॉल फाइनेंस बैंक (एसएफबी) को लाइसेंस देने में धांधली की है. स्वामी का कहना है कि जिन स्मॉल फाइनेंस बैंकों को लाइसेंस दिए गए वह विदेश द्वारा नियंत्रित किए जाते हैं.

‘स्वामी ने पी चिंदबरम पर किया वार’
सवामी ने एक तीर से दो निशाने लगाते हुए इस मामले में कांग्रेस नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को भी घेरा है. उन्होंने आरोप लगाया है कि आरबीआई के इस फैसले से उन लोगों को फायदा हुआ है जो पी चिदंबरम के करीबी माने जाते हैं.

सेवा में गड़बड़ी का आरोप
राज्यसभा सांसद ने पीएम को लिखे पत्र में बताया है कि छोटे उद्यमियों को लाभ पहुंचाने की नीयत से शुरू की गई इस सेवा में गड़बड़ी की जा रही है. उन्होंने दावा किया है कि जिन बैंकों को लाइसेंस दिया गया है उनमें से आधे से ज्यादा तय शर्तों को पूरा नहीं करते हैं.

Previous articleब्रेक से मेरी बेटी को अपने पिता को पहचानने में मदद मिलेगी: धोनी
Next articleभोपाल की शान, मान और पहचान है मिंटो हॉल- मुख्यमंत्री श्री चौहान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here