कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एनडी तिवारी आज बीजेपी में शामिल होंगे

0

देहरादून: पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनावों के लिए सभी राजनीतिक पार्टियां एक्टिव हैं और अपनी पार्टी के प्रचार में जोर-शोर से लगी हुई हैं। वहीं इस बीच नेताओं का एक पार्टी छोड़ दूसरे का थामन थामने का सिलसिला भी जारी है। इसी के तहत उत्तराखंड के पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एनडी तिवारी आज भाजपा का दामन थामेंगे।

नारायण दत्त तिवारी के साथ उनके बेटे रोहित शेखर भी भाजपा में शामिल होंगे। इससे पहले कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य भी भाजपा में शामिल हो गए थे। राज्य के पूर्व सीएम विजय बहुगुणा समेत 9 कांग्रेस एमएलए भी भाजपा में शामिल हो गए थे। बता दें कि हाल ही में भाजपा नेता नवजोत सिंह सिद्धू भी कांग्रेस का हाथ थामा है। सिद्धू की पत्नी कुछ दिन पूर्व पहले ही कांग्रेस में शामिल हुई थी।

Previous articleआने वाला है सैमसंग Galaxy S8 , ये होंगे खास फीचर्स
Next articleभारत अकेले शांति के रास्ते पर नहीं चल सकता- पीएम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here