उपहार में मिली इन चीजों को घर में न रखें, बनती हैं आर्थिक नुक्सान का कारण

0

शास्त्रों में कहा भी गया है कि भगवान, मित्र, गुरू अौर पुत्री के घर खाली हाथ नहीं जाना चाहिए। उनके यहां जब भी जाएं उपहार लेकर जाएं। लेकिन उपहार देने वाले की नीयत जानना भी आवश्यक है। वास्तु के अनुसार हम उपहार को देख कर देने वाले की नीयत जान सकते हैं। जानिए, ये उपहार मिले तो इन्हें घर में न रखें।

इन चीजों को घर में रखने से आर्थिक नुक्सान का सामाना करना पड़ सकता है….

1. किसी को भेंट में हिंसक जानवरों जैसे शेर, बाघ, चीते की तस्वीर व मूर्त‌ि देना या लेना भी शुभ नहीं माना जाता है।

2. उपहार में डूबते जहाज की मूर्ति मिलना अौर उसे घर पर रखने पर ये अशुभ फल प्रदान करती है। इससे आर्थिक नुक्सान भी होता है।

3. किसी को भी चाकू-छुरी जैसी चीजें उपहारस्वरुप नहीं देनी चाहिए। यदि ऐसी चीजें उपहार में मिल जाए तो उसे घर में न रखें। इससे पारिवारिक सदस्यों में कलह होता है।

4. इसी प्रकार किसी को काले वस्त्र भी उपार में नहीं देने चाहिए। यदि कोई आपको दे तो ये अपशगुन माना जाता है। इसे दुख, कष्ट, पीड़ादायक अौर मृत्यु कारक माना जाता है।

5. किसी को भी जूते गिफ्ट नहीं करने चाहिए। जूतों को उपहार में देना जुदाई का प्रतीक माना जाता है। यदि प्रेमी ऐसा उपहार देते हैं तो उनके रास्ते अलग हो सकते हैं।

6. रुमाल भी भेंटस्वरुप नहीं देना चाहिए। इससे जीवन में कष्टों का आगमन होता है।

7. उपहार में घड़ी देना भी शुभ नहीं माना जाता। घड़ी उपहार में देना जीवन में प्रगति को रोकना माना जाता है।

Previous article4GB RAM, दमदार बैटरीके साथ 9,999 रुपए में आया Redmi Note 4!
Next articleमुख्यमंत्री श्रीचौहान आज नेतृत्व विकास शिविर का शुभारंभ करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here