नहाने के पानी में मिलाएं ये 5 चीजें,रहेंगे हमेशा हेल्दी

0

बहुत से लोग नहाते समय सादे पानी का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अगर इस पानी में कुछ जरूरी चीजों को मिलाकर नहाया जाए तो कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम से बचा जा सकता है। जी हां, आज हम आपको कुछ ऐसी ही जरूरी चीजों के बारे में बताएंगे, जिनको पानी में मिलाकर नहाने से कई बीमारियों और परेशानियों से बचा जा सकता है।
1. फिटकरी 

नहाने की बाल्टी में एक चम्मच फिटकरी और सेंधा नमक मिलाकर नहाएं। इससे बॉडी का ब्लड सर्कुलेशन सुधरेगा, जिससे स्ट्रैस की समस्या दूर होगी और मसल्स पेन दूर होगा।

2. नीम के पत्ते 

एक गिलास पानी में नीम के पत्ते मिलाकर उबाल लें। ठंडा होने पर पानी को छान लें। इसे पानी वाली बाल्टी में मिलाकर नहाएं। इससे स्किन इंफैक्शन और सूजन दूर रहेगी।

3. गुलाबजल 

एक बाल्टी में 3 से 4 चम्मच गुलाब जल मिलाकर नहाने से मसल्स रिलैक्स महसूस करते है और साथ ही बॉडी की बदबू दूर होती है।

4. संतरे के छिलके 

गुनगुने पानी की बाल्टी में दो संतरे के छिलके डालें। 10 मिनट बाद इनको पानी से निकाल कर नहाएं। इससे मसल्स पेन और स्किन इंफैक्शन दूर होगी।

5. कपूर 

नहाने की बाल्टी में कपूर मिला लें। इससे बॉडी को रिलैक्स मिलेगा साथ ही सिर दर्द की समस्या दूर होगी।

Previous articleमहात्मा गांधी की 69वीं पुण्यतिथि आज, PM ने दी श्रद्धांजलि
Next articleजीतने पर कैराना-देवबंद में लगा देंगे कर्फ्यू-बीजेपी MLA

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here