सकारात्मकता लाता है अशोक का पेड़

0

वास्तु के अनुसार घर में अशोक का पेड़ लगाना अच्छा माना जाता है। कहते है अशोक के पेड़ के नीचे बैठने से शोक नहीं आता। घर में अशोक का पेड़ लगाने से सुख-समृद्धि आती है। कहा जाता है जहां अशोक का पेड़ होता है वहां अशांति नहीं आती। इसलिए मांगलिक एवं धार्मिक कामों में भी अशोक के पत्तों का उपयोग किया जाता है।

अशोक के पेड़ को घर में उत्तर दिशा में लगाना चाहिए। इससे घर में सकारात्मक उर्जा आती है। कहा जाता है कि घर में अशोक का पेड़ होने से सुख, शांति एवं समृद्धि बनी रहती है। अशोक वृक्ष के फलों को मंगलवार के दिन हनुमान जी को अर्पित करने से मंगल ग्रह की पीड़ा से मुक्ति मिल जाती है।

अशोक के पेड़ पर रोज जल चढ़ाने से घर में हमेशा देवी की कृपा बनी रहती है। घर में परेशानियां नहीं आती।यदि किसी लड़की का विवाह नहीं हो रहा है तो अशोक वृक्ष की जड़ और पत्ते पानी में डालकर नहाएं। इससे विवाह में आ रही बाधा दूर होगी।

Previous articleआपके होने वाले पति की भी हैं ये आदतें तो…
Next articleघर में बरकत लाता है यह पौधा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here