सी.एम. हेल्पलाइन के लम्बित प्रकरणों का निराकरण समय-सीमा में करें कलेक्टर – डॉ. सुदाम खाड़े

0

भोपाल– ईपत्रकार.कॉम |कलेक्टर डॉ. सुदाम खाड़े ने सभी विभागीय अधिकारियों से लम्बित प्रकरणों पर विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि सभी अधिकारी प्रकरणों का निराकरण प्राथमिकता के साथ करें। उक्ताशय के निर्देश डॉ. खाड़े ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आज सम्पन्न टी.एल. बैठक में दिये।

बैठक में डॉ. खाड़े ने अनुसूचित एवं जनजाति के बैकलॉग पदों की जानकारी, छात्रवृति योजना, सी.एम. हेल्पलाईन, समाधान ऑनलाईन आदि के लम्बित प्रकरणों की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने खाद्य अधिकारी को कहा कि शीघ्र ही गैस गोदामों की जाँच कर जानकारी उपलब्ध करायें। राजस्व अधिकारियों से विवादित प्रकरण, नामांतरण, सीमांकन आदि के लम्बित प्रकरण निराकृत करने को कहा।

डॉ. खाड़े ने एकात्म यात्रा की व्यवस्थाओं के संबंध में भी जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हरजिन्दर सिंह, अपर कलेक्टर श्री मोहित बुन्दस, श्री जी.पी.माली, श्रीमती दिशा नागवंशी सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Previous article2 जनवरी 2018 मंगलवार, पंचांग एवं शुभ मुहूर्त
Next articleकलेक्टर सहित प्रशासनिक अमले ने नववर्ष पर किया रक्तदान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here