भाजपा देश के सभी राज्यों में सत्ता में आएगी – प्रहलाद मोदी

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रहलाद मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा को हाल ही में संपन्न गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव जीतने में मदद मिली। उन्होंने यहां मीडिया से कहा कि मोदी की ‘बढ़ती लोकप्रियता’ की वजह से भाजपा को दोनों राज्यों में ‘प्रभावी’’ जीत हासिल हुई।

प्रधानमंत्री के भाई ने यह भी कहा कि लोगों ने जीएसटी और नोटबंदी को लेकर विपक्षी पार्टी के ‘गलत’ प्रचार को भी खारिज कर दिया। प्रहलाद मोदी तमिलनाडु के दौरे पर आए हुए थे। उन्होंने कहा कि भाजपा देश के सभी राज्यों में सत्ता में आएगी। वह चाहते हैं कि सरकार ‘हिंदुओं द्वारा पवित्र मानी जाने वाली’ गाय की रक्षा के लिए नया कानून बनाए। प्रधानमंत्री के छोटे भाई प्रहलाद मोदी ने यहां अपने परिवार के सदस्यों के साथ भगवान रामनाथस्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की।

Previous articleHuawei P20 स्मार्टफोन 26 फरवरी को हो सकता है लांच
Next articleपीएम मोदी आज करेंगे प्रवासी सांसद सम्मेलन का उद्घाटन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here