मिट्टी के तवे पर बनी रोटी खाने के ये फायदे नहीं जानते होंगे आप

0

शरीर के विकास के लिए खाना बहुत जरूरी है और जब आप मिट्टी के बर्तन में खाना बनाते हैं तो इसका फायदा कई गुणा बढ़ जाता है। अक्सर आप ने सुना होगा की खाना जितना आराम से और धीरे- धीरे पकाया जाए वह उतना ही गुणकारी होता है लेकिन आजकल खाना बनाने के लिए एल्युमिनियम और स्टील के बर्तनों को इस्तेमाल किया जाता हैं। इनमें पका खाना खाने से गैस, कब्ज जैसी समस्याएं अक्सर रहती हैं। इन समस्याओं से बचने के लिए मिट्टी से बने तवे का इस्तेमाल करना चाहिए। आज हम आपको मिट्टी के तवे का इस्तेमाल करने और उससे से होने वाले फायदों के बारे में ही बातएंगे। तो चलिए जानते हैं उन फायदों के बारे में जरा विस्तार से।

मिट्टी के तवे पर बनी रोटी खाने के फायदे
शायद आप नहीं जानते होगें की एल्युमीनियम बर्तन में खाना पकाने से 87 प्रतिशत पोषक तत्व, पीतल के बर्तन में 7 प्रतिशत पोषक और कांसे के बर्तन में 3 प्रतिशत पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं। मिट्टी के बर्तन ही एेसे हैं जिनमें खाना बनाने से 100 प्रतिशत पोषक तत्व शरीर को मिलते हैं। इसके अलावा भी मिट्टी के बर्तनों में खाना खाने या खाना पकाने के कई फायदे हैं।

1. गैस की समस्या से राहत
मिट्टी के तवे पर बनी रोटी खाने से गैस की समस्या दूर रहती है। दिनभर ऑफिस में बैठने के कारण गैस की परेशानी है तो मिट्टी के तवे पर बनी रोटी खाएं। कुछ ही दिनों में राहत मिलेगी।

2. बीमारियों से बचाव
मिट्टी के बर्तन खाने में मौजूद किसी भी पोषक तत्व को खत्म होने से रोकते है। जिससे हमारे शरीर को पूरे पोषक तत्व मिलते है, यह पोषक तत्व शरीर को बीमारियों से बचाने का काम करते हैं।

3. खाने में टेस्टी
मिट्टी के तवे पर बनी रोटी खाने का सबसे ज्यादा फायदा यह होता है कि इससे खाना पौष्टिक होने के साथ- साथ टेस्टी भी होता है।

4. कब्ज से राहत
भागदौड़ भरी जिंदगी और बदलती जीवनशैली के बीच कब्ज की समस्या आम हो गई है क्योंकि आजकल लोग बिजी होने के कारण जल्दी-जल्दी ऑफिस या काम पर जाने के लिए घर का बना खाना भूल जाते है और बाहर से मिलने वाले फॉस्ट फूड्स पर डिपैंड हो चुके है। ऐसे में कब्ज की परेशानी रहती है। अगर आपको भी यह समस्या रहती है तो तवे पर बनी रोटी जरूर खाएं।

Previous articleअगर आप भी सरकारी नोकरी करना चाहते है तो इस विभाग में निकली है सरकारी नौकरियां
Next articleऑस्ट्रेलियाई ओपन : घुटने की चोट से उभरे नडाल की आसान जीत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here