झारखंड के वैज्ञानिकों ने किया कमाल, PM मोदी भी हुए फैन

0

झारखंड के धनबाद में केंद्रीय खनन एवं ईंधन अनुसंधान संस्थान (सिंफर) के 2 वैज्ञानिकों को राष्ट्रीय जियो साइंस अवॉर्ड के लिए चयन किया गया है। उन्हें यह अवार्ड उनके नवीनतम खोज के लिए दिया जाएगा। फ्लाई एश (उड़न राख) के इस्तेमाल और कोयला से यूरिया बनाने के लिए रमन रिसर्च अवॉर्ड से डॉ. मेस्टो को सम्मानित किया जाएगा। भूमिगत आग को बुझाने पर सफलता के लिए डॉ. एस के रे को पुरस्कार मिलेगा।

अगले महीने राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी खुद ये अवॉर्ड देकर इन वैज्ञानिकों को सम्मानित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इन वैज्ञानिकाें की खाेज के फैन हाे चुके है और इसके लिए उन्हाेंने उनकी सराहना भी की है।

‘सिंफर’ के निदेशक डॉ पी के सिंह ने बताया कि पिछले 13-14 फरवरी 17 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन मे आयोजित भूमिगत कोयला के गैसिफिकेशन के चुनौतियों पर आयोजित सेमिनार में केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ हर्षवर्धन और केन्द्रीय कोयला एवं उर्जा मंत्री पीयूष गोयल ने भी धनबाद के ‘सिंफर’ की सराहना की थी।

Previous articleकेरल: कोझीकोड में RSS दफ्तर के बाहर बम धमाका, 4 बीजेपी कार्यकर्ता घायल
Next articleरोजाना पीएं यह पानी,तेजी से घटेगा वजन !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here