Aries (मेष): चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ

आज का दिन आपके लिए बहुत अनुकूल है। घर का वातावरण आनंदप्रद रहेगा। काम में देरी से लाभ की मात्रा सीमित होगी। वित्तीय मामले गंभीरता से निपटाएं। नौकरी और व्यवसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा। आज का दिन आप अपने ऑफिस या फिर परिवार के लोगों के लिए भी भाग्यशाली साबित होने वाले हैं। आप इस अवसर का लाभ उठाएं और दूसरों की मदद करें। इस मदद के लिए वह आपको ढेर सारी दुआएँ देंगे। हर कदम सोंच-समझकर रखने की आवश्यकता है। जोखिम भरे कामों से दूर रहें। लेन-देन के मामले में आरोप लग सकते हैं। भीतरी उर्जा बाहर लाने की कोशिश करें।
Taurus (वृषभ): ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो, ब, बो

आज राजनैतिक क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी, अधिकारी पक्ष से सहयोग मिल सकता है। आज शायद आपकी जिंदगी में कोई नया मोड़ आ सकता है। आज आपको किसी अपने या किसी अजनबी से कोई ऐसी शिक्षा मिल सकती है, जिसकी आपको जरूरत थी। कार्य क्षेत्र में विस्तार होने के संकेत हैं। धार्मिक कार्य में मन लग सकता है। मित्रों का सहयोग मन प्रसन्न करेगा। यात्रा टालें। आज आपके कार्य में बदलाव आ सकता है लेकिन घबराने की आवश्यकता नहीं है। आज आपको किसी कानूनी कार्य में फसना पड़ सकता है इसलिए सावधानी बनाये रखें।
Gemini (मिथुन): का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

आज लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का अंत हो सकता है। चीज़ों और लोगों को तेजी से परखने की क्षमता आपको दूसरों से आगे बनाए रखेगी। आज आप अकेलापन महसूस कर सकते हैं, इससे बचने के लिए कहीं बाहर जाएं और दोस्तों के साथ कुछ समय बिताएं। आज जिस नए समारोह में आप शिरकत करेंगे, वहाँ से नयी दोस्ती की शुरुआत होगी। ज्यादा काम करने से बचें और टेंशन कम से कम लें, अच्छा होगा कि आज आप किसी बेकार की बहस में ना पड़ें, धैर्य और नम्रता से काम लें। आपका नजदीकी कोई व्यक्ति आपकी भावनाएं समझेगा और आपकी सहायता भी करेगा।
Cancer (कर्क): ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

आज ऑफिस में आपके किसी साथी के अचानक छुट्टी पर चले जाने का प्रभाव भी आप पर पड़ सकता है। अच्छी सेहत के लिये आपको दिनचर्या में थोड़ा बदलाव लाने की जरूरत है। आपको फायदा होगा। आज भगवान शिव को जल अर्पित कर ध्यान करें। आपके कष्ट दूर होंगे। धन का खर्च होगा तथा अपयश भी मिल सकता है। किसी रमणीय पर्यटनस्थल पर जाने का आयोजन हो सकता है। अपमान न हो इसका ध्यान रखिएगा। पैसे से जुड़े मामलों को बहुत ध्यान से संभालना होगा। नए और खास कामों की प्लानिंग हो सकती है। नजदीकी रिश्तों पर ध्यान देना होगा। राजकाज से सफलता मिलेगी।
Leo (सिंह): मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

आज कार्यस्थल पर आपको सफलता मिलेगी। आपके ऑफिस में काम का बोझ बढ़ सकता है। व्यवसायिक प्रतिद्वंदी आज शांत रहेंगे। कार्यों में देरी होने की सम्भावना है। आज के दिन आपको थोडी बहुत प्रतिकूलताओं का सामना करना पड़ सकता है। व्यवसाय वर्ग से जुड़े हुए लोगों के लिए आज के दिन विदेश से लाभ प्राप्त हो सकते हैं। आपको इस अवसर का लाभ उठाने के लिए खुद को उसके अनुसार डालना होगा।आज के दिन आपके विरोधी भी दोस्ती का हाथ बढ़ाएंगे। जोखिम लेने से बचे। संयम रखे आपको सफलता जरूर मिलेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। आज आपकी सृजनात्मक शक्ति श्रेष्ठ रहेगी।
Virgo (कन्या) : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

आज भूमि, जायदाद सम्बन्धी मामले में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी। व्यावसायिक समस्याओं का हल आपके माध्यम से हो सकेगा। सामाजिक आयोजन में हिस्सा लेंगे। निर्माण कार्य से लाभ होगा। जब समय रहते आप सोच-विचार करते रहें तो, अब समय निकल जाने पर पश्चाताप करना भी जरूरी है। नए संबंधों के सहयोग से आर्थिक कठिनाईयां दूर होंगी, प्रणय संबंध में परिजनों के विरोध से मन दुखी होगा। आज के दिन आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता हैं। शत्रुओं और विरोधियों पर अंकुश रख सकते हैं। जरूरी कामकाज के लिए समय पर दौड़भाग करना जरूरी होगा।
Libra (तुला) : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

यह दिन आपको और आपके परिवार को खुशी और सुकून देगा। कुदरत ने आपको आत्मविश्वास और तेज दिमाग से नवाजा है। इसलिए इनका भरपूर इस्तेमाल कीजिए। आसपास के लोगों के साथ मिलकर काम करने का दिन है। घर से जुड़ी योजनाओं पर विचार करने की जरूरत है। वकील के पास जाकर कानूनी सलाह लेने के लिए अच्छा दिन है। आज का दिन निवेश करने के लिए अच्छा नहीं है, बिजनेस में कुछ नुकसान हो सकता है, पर इस नुकसान को होशियारी से टाला जा सकता है। अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। आपके लिये बेहतर होगा कि नित्य योगाभ्यास करें।
Scorpio (वृश्चिक):तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

अगर लोग परेशानियों के साथ आज आपके पास आएँ तो उन्हें नजरअंदाज करें और उन्हें अपनी मानसिक शांति भंग न करने दें। रोमांस के लिए बढ़ाए गए कदम असर नहीं दिखाएंगे। आज आप नई चुनौतियों का सामना हिम्मत से करेंगे। पुरानी उलझने सुलझाने गी राह आसान होगी। वैवाहिक कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। राजकीय मामले पक्ष में हल होंगे। नयें अवसरों की तलाश में भटकने से बेहतर है कि जो आप कर रहें है उसे पूरी लग्न व ईमानदारी से करें। जीवन की किसी भी सफलता को प्राप्त करने के लिए कठिनाईयों के रास्ते से गुजरना ही पड़ेगा। विचारों में सकारात्मकता व आशाजनक प्रवृत्ति रखें।
Sagittarius (धनु) : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

आज सामाजिक कार्यों में अधिक अभिरुचि रहेगी। सामान्य रहें और दूसरे को बेवकूफ ना बनाएं, यह आपके रिश्ते को बिगाड़ सकता है। शुरू से ही एक दूसरे के प्रति ईमानदारी और खुलेपन से व्यवहार करना अच्छा रहेगा। बडों और मित्रों के साथ संपर्क या व्यवहार बन सकते हैं। मित्रों तथा सगे-संबंधियों का घर पर आगमन होने से आनंद होगा। व्यापारिक उन्नति होगी। आध्यात्मिक तथा गूढ़ विद्याओं के अध्ययन में रुचि होगी। बाहरी व्यक्ति के दखल से निजी जीवन अशांत होगा। हैल्थ का ख्याल रखें। विरोधी सिर उठाएंगे। आपकी सकारात्मक सोच पुरस्कृत होगी, क्योंकि आप अपनी कोशिशों में कामयाबी पा सकते हैं।
Capricorn (मकर) : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से अच्छा है। आप अपना कुछ नया शुरू कर सकते हैं ,काफी समय लेने वाला अपना कोई अधूरा काम पूरा कर सकते हैं। आज उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। यात्रा के योग हैं। अगर कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं आज का दिन बहुत अच्छा है। आज आपके कार्य में उन्नति होगी। इन दिनों आपके लिए कईं मौके निकल रहे हैं। धन संचय होगा। जिन क्षेत्रों में प्रयास करेंगे उसमें पूर्ण सफलता मिल सकती है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। कार्य की अधिकता के कारण व्यर्थ की चिंता हो सकती है पर अपने कार्य पर ज्यादा ध्यान दें दिन के अंत तक सब ठीक हो जाएगा मदद मिलेगी।
Aquarius (कुंभ) : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

आज आप अपने जीवन में धर्म के महत्व को जानना चाहेंगे। इस राह पर चलने से आपको खुशी व शांति मिलेगी। ऐसे व्यक्ति को चुनें जो सही मायने में आपकी इज्जत करे और आने वाले समय में खूब खुशियां दें। शिक्षा के क्षेत्र में आज आपको सफलता मिलेगी। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आप पढ़ाई में खुद को आगे पाएंगे। आप शायद अपने पुराने दोस्तों के याद कर रहे हैं। उनसे मिल कर आपको बहुत खुशी होगी। परियोजनाओं पर ध्यान केन्द्रित करने की जरूरत है। मन की द्विधाएँ आप में निर्णयशक्ति का अभाव पैदा करेंगी। परिणाम स्वरूप उलझन का अनुभव होगा। तबीयत थोड़ी नरम-गरम रहेगी।
Pisces (मीन) : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

आज आपको व्यापार व कारोबार के लिए विशेष परिश्रम करना पड़ेगा। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव मिलने की संभावना है। भावनाओं में उतारचढ़ाव और जीवन में बदलाव महसूस कर सकते हैं। किसी बात की ज्यादा चिंता न करें तो यही आपके लिए अच्छा रहेगा। साथ काम करने वाले लोग मददगार रहेंगे। अकस्मात धन लाभ होगा। रुके हुए कार्य संपन्न होंगे। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। सामाजिक मन-सम्मान और प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी। वाणी को काबू में रखें। पैसों के लेन-देन में सतर्कता बरतें। आज स्वास्थ्य के लिहाज से आपका अच्छा दिन है। अपने बिजनेस पर ध्यान केंद्रित करें।





























































