27 फरवरी 2018 राशिफल – जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार का दिन

0

Aries (मेष): चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ

आज आपकी नौकरी तथा व्यवसाय में स्थिति अच्छी रहेगी। प्रतियोगिता में सफलता तथा रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। मन शांत तथा प्रसन्न रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरुरत है। आज किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। परिवार के लोग आपसे खुश रहेंगे और घर में शांति बनी रहेगी। चल अचल संपत्ति की दिशा में सफलता मिलेंगी। कार्य सफलता से प्रसन्नता रहेगी। आत्मविश्वास से कार्य सिद्ध होंगे। आर्थिक योजनाएं सफलतापूर्वक सिद्ध होंगी। स्वभाव थोड़ा उग्र रहेगा किसी के भरोसे पर कोई काम न करें।

Taurus (वृषभ): ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो, ब, बो

आज आप किसी सामाजिक समारोह में भाग ले सकते हैं। आपको कार्यों में सफलता मिलेगी। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। शारीरिक सुख मिलेगा। पेशेवर तौर पर अपने अच्छे काम की पहचान आपको मिल सकती है। व्यवसाय में पदोन्नति के योग है। व्यापार में नई संभावनाएं तलाशने को मिलेंगी। इससे आपके नए दोस्त बनेंगे और आप जिंदगी को एक नए नजरिए से देख पाएंगे। बेकार की बातें करने से परहेज करें और अपने रिश्तों को और अधिक मजबूत बनाने की कोशिश करें। आपका जीवनसाथी रोजाना की जरूरतों को पूरा करने से अपने हाथ पीछे खींच सकता है, जिसके चलते आपका मन उदास होने की संभावना है।

Gemini (मिथुन): का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

आज स्वास्थ्य के लिहाज से आपका दिन सामान्य रहेगा। सरकारी अफसरों से संपर्क होगा। आज का दिन आपके लिए हर्षोल्लास का रहेगा। परिवार में आनंद का वातावरण छाया रहेगा, जिससे आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। किसी तीसरे इंसान का दखल आपके और आपके प्रिय के बीच गतिरोध पैदा करेगा। कार्यस्थल पर बदलाव हो सकता है। व्यापारिक उश्वति मिलेगी। विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात मन प्रसश्व करेगी। संतान का सुख मिलगा। शारीरिक चुस्ती-फुर्ती बनी रहेगीं। लेन देन के मामले में विवाद संभव है। वर्तमान में चल रहे कार्यों में लाभ संभव है। आपके द्वारा लिए गए निर्णय सही होंगे।

Cancer (कर्क): ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

आज आप आनन्द का अनुभव करेंगे। संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं। पुरानी देनदारी निपट सकती है। भरोसेमंद लोगों से समय पर सही सलाह और मदद मिल सकती है। अध्ययन में रुचि होगी। बिजनेस के काम से यात्रा हो सकती है। संयम रखेंगे और खुद के लिए कुछ अच्छा काम भी करेंगे। सोचे हुए काम पूरे करने की कोशिश करेंगे। पड़ोसी और भाई-बंधुओं के साथ के संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। निर्धारित कार्य पूरे होंगे। भाग्यवृद्धि के लिए अवसर सामने आएंगे। पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने से खुश रहेंगे।

Leo (सिंह): मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

आज आप खुद को बेहतर और आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे। आपके अंदर नेतृत्व करने की बेहद खास क्षमता है। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुरूप चलने का प्रयत्न करें। आज पारिवारिक समस्याओं से मन विचलित हो सकता है। प्यार के लिए समय बेहतरीन है। आज आपकी घरेलू जिम्मेदारियों में धन खर्च होने की संभावना है, प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। संतान की असफलता आपको परेशान कर सकती है। रुपए पैसों को लेकर घर में विवाद उत्पन्न हो सकता है। बेहतर होगा आप घरेलू विवाद आपस में मिलकर सुलझा ले।

 Virgo (कन्या) : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

आज आप आसानी से पैसे इकट्ठा कर सकते हैं। लोगों को दिए पुराने कर्ज वापिस मिल सकते हैं या फिर किसी नयी परियोजना पर लगाने के लिए धन अर्जित कर सकते हैं। आपको ऐसी परियोजनाएँ शुरू करनी चाहिए जो पूरे परिवार के लिए समृद्धि लाएँ। आपके प्यार के जीवन में सुधार की संभावना है। माँ के साथ आपका रिश्ता अच्छा होगा यह आपकी बचत बढ़ाने का समय है। रिश्तेदारों के चलते जीवनसाथी से वाद-विवाद हो सकता है, लेकिन आखिर में सब ठीक हो जाएगा। आज दूसरों की तरक्की तो देखकर अपने आप को हताश महसूस करेंगे, निराश न हो मेहनत का फल आपको भी अवश्य मिलेगा।

Libra (तुला) : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

आज आपकी सहायता कोई मित्र या रिश्तेदार करेगा, किसी धार्मिक स्थल पर जाने की सम्भावना है। व्यक्तिगत कार्यों में उलझेगे। आप निरंतर मेहनत और प्रयास से उन्नति की ओर बढ़ रहे हैं। नए लोगों से संपर्क से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आपका आत्मविश्वास भी बढ़ा हुआ रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामले में सफल होंगे। खर्चा बढ़ेगा लेकिन इसकी चिंता ना करें। आज आपका मन भटक सकता है और आप अपने जीवनसाथी व किसी और के बीच खुद को भावनात्मक तौर पर झुलता हुआ महसूस करेगा। किसी अजनबी व्यक्ति से नजदीकी न बढ़ाए। किसी घर में सदस्य से लड़ाई हो सकती है। प्रतिभा पर भरोसा रख कार्य करें।

Scorpio (वृश्चिक):तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

आज पैसा या खोई वस्तु आपको वापस मिल सकती है। धार्मिक कार्य एवं यात्रा के लिए समय बिलकुल अनुकूल है। मानसिक रूप से भी ताजगी का अहसास होगा और मस्तिष्क में नए-नए विचार आएंगे। आप खुद का व्यवसाय भी प्रारंभ कर सकते हैं। धन का लाभ होगा। सामाजिक दायित्व का निर्वाह करना पड सकता है। मित्रों व अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। वाणी पर संयम रखें। आप अपने व्यापार को और बढ़ाने के लिए तत्पर रहेगे। ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों। आज के दिन आपका वैवाहिक जीवन एक खूबसूरत बदलाव से गुजरेगा।

Sagittarius (धनु) : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

आज योजनाबद्ध होकर कार्य करें तो काम अवश्य निपटेंगे। यात्रा और भ्रमण न सिर्फ आनन्ददायक सिद्ध होंगे, बल्कि काफी शिक्षाप्रद भी रहेंगे। सहकर्मियों का सहयोग मिलने से निविध्न कार्य संपन्न होंगे, व्यक्तिगत जान पहचान से लाभ होगा। नकारात्मक विचार मन को घेर सकते है। वाणी पर संयम रखने से परिवारजनों के साथ वाद-विवाद नहीं होगा। स्वास्थ्य आज नरम रहेगा। योजनाओं की पूर्ति में देरी हो सकती है। आलस्य छोड़कर एक-एक कर के काम हाथ में लें और काम समय पर करें। कोशिश और दूरदर्शिता से मदद मिल सकती है। स्वभाव में उदासीनता छाई रहेगी। स्वजनों के पीछे धन खर्च होगा।

Capricorn (मकर) : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

आज आप भावनाओं में बह सकते हैं। प्रियजनों के साथ मुलाकात होगी। आपके विरोधियों पर आप विजय प्राप्त कर सकेगें। मध्याह्न के बाद स्थिति में बदलाव होगा तथा मानसिक और शारीरिक रुप से कुछ व्यग्रता का अनुभव करेगें। व्यवसायी, खासतौर से जिनका छोटा-मोटा व्यवसाय है, आज शायद उन्हें अपने कर्मचारियों को ले कर कुछ परेशानी का सामना करना पड़े। आमदनी बढ़ाने के प्रयासों में आपको जरूर कामयाबी रहेगी। नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए समय शुभ है। भागदौड़ के बावजूद आपकी सेहत पूरी तरह दुरुस्त रहेगी। सावधान रहें, क्योंकि कोई आपकी छवि धूमिल करने की कोशिश कर सकता है।

Aquarius (कुंभ) :  गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

आज आर्थिक स्थिति में सुधार होगा साथ ही सामाजिक वर्चस्व में वृद्धि होगी। आज आपके परिवार के लोग आप से खुश रहेंगे और घर में शांति बनी रहेगी। विवाद को बढ़ावा न दें। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। शारीरिक कष्ट संभव है। नई योजना बनेगी। आप खुद पर नियंत्रण रखे। ज्यादा क्रोधित ना हो वरना इस से बनते काम बिगड सकते हैं। आर्थिक कारणों से परेशान रहेंगे। आज आपकी कार्यक्षमता बढ़ेगी और आपके के साथ आपके रिश्ते में टेंशन कम हो जाएगी। आमदनी बढ़ाने का कोई नया तरीका आपके दिमाग में आ सकता है। कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी आपको मिल सकती है।

Pisces (मीन) : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

आज आपको अपनी भावनाओं को नियन्त्रित करने में कठिनाई होगी। मानसिक दबाव से बचने के लिए कुछ रोचक और अच्छा पढ़ें। वाणी पर संयम रखे। पारिवारिक मामलों में सचेत रहें। आज लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का अंत हो सकता है। बहुत दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे, शिक्षा प्रतियोगिता की दिशा में प्रयत्न सार्थक होगा। आज आपका मन परेशान रहेगा, लेकिन परेशान होने की जरूरत नहीं है कुछ गलत निर्णय नहीं ले पायेंगे। आज किसी काम के लिए योजना बना रहे हैं तो बेहद शुभ रहेगा। सामूहिक कार्यों मे सबकी सलाह से लिया फैसला लाभदायी रहेगा।

Previous articleशुक्रिया ज़िन्दगी…जीने का हुनर सिखा दिया
Next article27 फरवरी 2018 मंगलवार, पंचांग एवं शुभ मुहूर्त

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here