पद्मावत में खिलजी को देखकर आई आजम खान की याद-जया प्रदा

0

अभिनेत्री से नेता बनीं जया प्रदा और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के बीच खींचतान अक्सर सार्वजनिक मंचों से सामने आती रही है. एक ही पार्टी में होने के बावजूद दोनों नेता एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते रहे हैं. इस बीच जया प्रदा ने आजम खान को लेकर एक और टिप्पणी की है.

इस बार आजम खान पर टिप्पणी के लिए उन्होंने फिल्म पद्मावत का सहारा लिया. जया प्रदा ने कहा है कि जब मैं पद्मावत फिल्म देख रही थी, तो खिलजी के किरदार ने मुझे आजम खान की याद दिलाई. उन्होंने कहा कि मुझे खिलजी को देखकर याद आया कि कैसे आजम खान ने चुनाव के दौरान मुझे परेशान किया था.

दरअसल, जया प्रदा अमर सिंह की करीबी मानी जाती हैं और आजम खान से उनका विवाद काफी लंबा है. इसकी वजह जया प्रदा का आजम खान के गृहनगर रामपुर से चुनाव लड़ना रहा है. 2004 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने जया प्रदा को टिकट दिया और वो चुनाव जीत गईं.

इस चुनाव को लेकर जया प्रदा ने आजम खान पर कई आरोप लगाए. यहां तक कि आजम खान पर जया प्रदा को चुनाव हराने के भी आरोप लगे. हालांकि, जया प्रदा चुनाव जीत गईं. इसके बाद 2009 के लोकसभा चुनाव में भी जया प्रदा ने रामपुर से चुनाव लड़ा और आजम खान पर फिर उनके विरोध के आरोप लगे. एक बार फिर जया प्रदा ने चुनाव जीता.

सिर्फ चुनाव हराने की कोशिश तक ही जया प्रदा के आरोप सीमित नहीं रहे हैं. उन्होंने आजम खान पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं. वहीं दूसरी तरफ आजम खान भी सार्वजनिक मंचों से जया प्रदा को लेकर विवादित टिप्पणी करते रहे हैं. ऐसे में जब जया प्रदा से बीजेपी या किसी दूसरे दल के साथ जाने को लेकर सवाल किए जा रहे हैं, उन्होंने एक बार फिर अपने पुराने प्रतिद्वंदी आजम खान को निशाने पर लिया है.

Previous articleइरानी कप में शेष भारत की टीम में जडेजा की जगह लेंगे अश्विन
Next articleबेज़ल-लेस डिस्प्ले से साथ Vivo X21 स्मार्टफोन 19 मार्च को होगा लांच

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here