मोदी सरकार को रुपए में रिकॉर्ड गिरावट की असली वजह देश की जनता को बतानी चाहिए-कांग्रेस

0

कांग्रेस ने डॉलर के मुकाबले रुपए के सर्वाधिक निचले स्तर तक पहुंचने को केंद्र में स्थायी वित्त मंत्री नहीं होने से उपजे आर्थिक कुप्रबंधन का दुष्परिणाम बताया है और कहा कि मोदी सरकार को रुपए में रिकॉर्ड गिरावट की असली वजह देश की जनता को बतानी चाहिए।

कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने गुरुवार को यहां पार्टी की नियमिति ब्रीफिंग में कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 जून 2013 को ट्विट कर रुपए में गिरावट को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला किया था। उन्होंने कहा था ‘कांग्रेस पार्टी और रुपए के बीच प्रतिस्पर्धा चल रही है कि कौन कितना गिर सकता है।’ उस समय रुपया डॉलर के मुकाबले लगभग 59 रुपए के स्तर पर था। उन्होंने कहा कि 5 साल बाद रुपए की स्थिति उस समय से भी ज्यादा खराब हो गई है। डॉलर के मुकाबले रुपए की कीमत 69 रुपए से ज्यादा के स्तर पर चली गई

Previous articleफ्रिज में गूंथा हुआ पड़ा आटा होता है खतरनाक
Next articleसंजू से प्रभावित हुआ ये डायेरक्टर, कपिल पर बनाना चाहता है बायोपिक