जाने क्यों, महिलाएं सावन के महीने में पहनती है हरी चूड़ियां

0

हर जगह सावन के महीने की तैयारी शुरू हो गई है जिसमें कई सारे तीज और त्यौहार पड़ने वाले हैं। इस महीने का पूरे साल में काफी खास माना जाता है और इसका विशेष महत्व भी होता है जिसे सभी जानते हैं। ये महीना भगवान शिव का भी माना जाता है, कहा जाता है सावन के महीने में भगवान शिव धरती पर आते हैं और भक्तों के साथ रहते हैं।

कांच की हरी चूड़ियां:

  • महिलाएं स्वान के महीने में हरी कांच की चूड़ियां पहनती हैं। आज हम आपको यही बताने जा रहे हैं कि सावन में ही हरी चूड़ियां क्यों पहनी जाती है और इसके पीछे का क्या कारण है।
  • सावन के महीने में हर जगह हरियाली होती है और हरा रंग प्राकृतिक रंग भी होता है जो महिलाओं के लिए खास होता है।
  • हरी चूड़ियां महिला के सुहाग का प्रतीक है। वहीं इस महीने में भगवान शिव को पूजा जाता हो इसलिए महिलाएं हरे रंग की चूडि़यां पहनती हैं जिससे उन्‍हें भगवान शिव का आशीर्वाद मिले।
  • भगवान शिव प्रकृति के बीच रहते हैं और उन्हें हरे रंग का बिल्व और धतूरा भी चढ़ाया जाता है जिससे भगवान शिव खुश होते हैं। इसलिए सावन में अधिकतर महिलाएं हरे रंग की चूड़ियां पहनती हैं।
Previous article30 जुलाई 2018 सोमवार , पंचांग एवं शुभ मुहूर्त
Next articleब्‍यूटी प्रोडक्‍ट्स को खरीदते हुए इन बातों को रखें ख्याल