Aries (मेष): (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)–आज पुरानी गलतियों को लेकर भय बना रहेगा। साझेदारी में चल रहा गतिरोध दूर होने के आसार है। भाग्य पक्ष मजबूत होने से किसी बड़े हानि की संभावना नहीं है। धार्मिक कार्यो का आयोजन या धार्मिक यात्रा का योग बन रहा है। आयात-निर्यात के कारोबार में बड़ा लाभ संभव है। समान विचारधारा वाले लोगों के साथ काम करना आसान रहेगा। दूसरों की गलती अपने पर आ सकती है। आज का दिन आपके लिए सुखमय रहेगा। आज कई चुनौतीपुर्ण परिस्थितियों से आप आसानी से बाहर निकल सकते हैं। आप अपने दृढ़ शक्ति और सही निर्णय लेने की क्षमता का इस्तेमाल करें।
Taurus (वृषभ):( ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो, ब, बो)– आज रुके हुए काम का विकास होगा। परिवारजनों की सलाह से लाभ होगा। वाहन धीमी गति से चलाएं। जमीन संबंधी विवाद हो सकता है। आज आप न चाहते हुए भी किसी को परेशान कर सकते हैं। अपना कुछ सामान किसी जरूरतमंद को दे दें। आपकी वित्तीय स्थिति अच्छी है, आप पैसे से भी किसी की मदद कर सकते हैं। गणेश जी कहते हैं किसी भी वाद-विवाद से बचे। नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए आज का दिन अच्छा है। प्रिय व्यक्ति के साथ हुई भेंट आनंददायी रहेगी। भाग्यवृद्धि होगी। सामाजिक रूप से मान-सम्मान प्राप्त होगा। आज आप निजी व्यवसाय की प्रगति हेतु रणनीति बनाएंगे।
Gemini (मिथुन): (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)–आज आपको परिवार से सहयोग प्राप्त होगा। अगर कोई संपत्ति खरीदने की सोच रहे हैं तो दिन अच्छा है। नौकरी व व्यवसाय में सहयोग से सफलता प्राप्त होगी। पारिवारिक जिम्मेदारियाँ बढ़ेंगी। नौकरीपेशा के लिए दिन सामान्य रहेगा। निवेश के लिए सही समय है। आपसी संबंधों के कारण समझौता करना होगा। कानूनी मामलों में उलझ सकते हैं। निराशा की समाप्ति होगी पर अभी समय है। आर्थिक मामले सुलझेंगे। आपके जीवनसाथी के साथ सम्बन्ध मधुर रहेंगे। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी मित्र का सहयोग प्राप्त हो सकता है। पुराने रिश्तों को फिर से तरोताजा करने के लिए अच्छा दिन है।
Cancer (कर्क): (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)–आज आपको कोई सकारात्मक समाचार मिल सकता है। अपने श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिये तैयार रहें। आपको किसी प्रकार के बदलाव करने पड़ सकते है लेकिन ये बदलाव आपके लिये सही निर्णय साबित होगा। वित्तीय कार्य निपटाना और नए निवेश से आपको लाभ हो सकता है। आजीविका के क्षेत्र में परिवर्तन भी देखने को मिलेगा। राजकीय कार्यों में लाभ होगा। व्यवहार-कुशलता से समस्या का समाधान होगा। वाहन संभलकर चलाएं। अधूरे कार्य कार्य पूरे होंगे। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता आएगी। महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही न करें। कार्य स्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।
Leo (सिंह): (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)–आज कार्यस्थल पर आपको सफलता मिलेगी। आपके ऑफिस में काम का बोझ बढ़ सकता है। व्यवसायिक प्रतिद्वंदी आज शांत रहेंगे। कार्यों में देरी होने की सम्भावना है। आज के दिन आपको थोडी बहुत प्रतिकूलताओं का सामना करना पड़ सकता है। व्यवसाय वर्ग से जुड़े हुए लोगों के लिए आज के दिन विदेश से लाभ प्राप्त हो सकते हैं। आपको इस अवसर का लाभ उठाने के लिए खुद को उसके अनुसार डालना होगा।आज के दिन आपके विरोधी भी दोस्ती का हाथ बढ़ाएंगे। जोखिम लेने से बचे। संयम रखे आपको सफलता जरूर मिलेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। आज आपकी सृजनात्मक शक्ति श्रेष्ठ रहेगी।
Virgo (कन्या) : (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) –आपके प्रेम-प्रसंग अनुकूल रहेंगे। आज निवेश शुभ रहेगा। घरेलू मामलों पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत है। आपकी ओर से की गयी लापरावाही महंगी साबित हो सकती है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ाने हेतु आप प्रयासरत रहेंगे। मन में शांति होगी। आपके आसपास के कुछ लोग तनाव से बाहर आने में आपकी मदद कर सकते हैं। इस समय आपको कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है। दाम्पत्य जीवन सामान्यत ठीक रहेगा। नवीन रोजगार प्राप्ति में सहायता मिलेगी। आपके लिए दिन अच्छा रहेगा। आपका धनार्जन होगा। घर के रिश्तों में तनाव पैदा हो सकता है। झुंझलाहट से बचने के लिए शांतचित्त रहें।
Libra (तुला) :(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) –आज का दिन आपके लिए ऊर्जा से भरा होगा। व्यापार से सफलता का सूत्र बनेगा। आप के मन में परिवर्तन शीघ्र आएंगे, जिससे आपका मन कुछ द्विधायुक्त रहेगा।वित्तीय स्थिति और खर्च में अच्छा संतुलन बना रहेगा, हालाँकि आप खर्चीले साबित हो सकते है परन्तु तब भी अप्रत्याशित स्रोतों से आय का सृजन होता रहेगा। आर्थिक दृष्टि से आपके लिए आज का दिन लाभदायी है। आज मित्र या परिवार के सदस्यों के साथ भोजन का आनंद उठा सकते हैं। दूसरों के लिए खराब नीयत रखना मानसिक तनाव को जन्म दे सकता है। इस तरह के विचारों से बचें, क्योंकि ये समय की बर्बादी करते हैं।
Scorpio (वृश्चिक):(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) –आज आपका रुझान अध्यात्म की ओर रहेगा। आप अपनी जिंदगी में धर्म के महत्व को भी जानना चाहेंगे। इस राह पर चलने से आपको खुशी मिलेगी। आप में समर्पण की अद्भुत भावना आ गयी है। आने वाले समय में आपको अपनी महत्वाकांक्षाएं पूरी करने का मौका भी मिल सकता है। दोस्तों से मिलें। अपने मन की बातें शेयर करें। तनाव भी कम हो जाएगा। मन में लगभग हर चीज को लेकर उत्सुकता रहेगी। आपको परिवार से जुडी कई जिम्मेदारियां निभानी हैं और आप ऐसा बहुत अच्छे से करेंगे। आर्थिक क्षेत्र में परेशानी हो सकती है। व्यवसायिक क्षेत्र में सावधानी बरतें। वैवाहिक जीवन का आनन्द मिलेगा।
Sagittarius (धनु) : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)– आज आपके किसी अपने से संबंधित कोई शुभ समाचार आपको बहुत खुशी देगा। आपके परिजन आपकी खुशी और गर्व का स्त्रोत होंगे। अपनों के साथ उनकी खुशी का जश्न मनाएं। पूरी तरह से उनकी खुशियों मे शामिल हों। क्रोध नियंत्रित रहेगा। पुरानी बीमारी में आराम मिलेगा। जल्दबाजी से निराशा हाथ लगेगी। भावनाओं पर कंट्रोल रख कर काम करेंगे। अपने व्यक्तित्व और रंग-रूप को बेहतर बनाने की कोशिश संतोषजनक साबित होगी। प्रेम-जीवन में आशा की नयी किरण आयेगी। किसी के साथ नयी परियोजना या भागीदारी वाले व्यवसाय को शुरू करने से बचें।
Capricorn (मकर) : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)–आज आपके प्रयास सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। कामकाज, व्यवहार, सौदेबाजी हर चीज में ईमानदारी रखें। पुराने दोस्त ओर रिश्तेदारों से बातचीत हो सकती है अस्वस्थता संभव है। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता आएगी। कोई भी फैसला करने से पहले अच्छाईयों और कमियों पर सावधानी से गौर फरमाएँ। पारिवारिक सदस्यों से मतभेद खत्म कर आप अपने उद्देश्यों की पूर्ति आसानी से कर सकते हैं। इच्छाशक्ति की कमी आपको भावनात्मक और मानसिक परेशानियों में फंसा सकती है। उदास और अवसादग्रस्त न हों। खर्चों पर काबू रखने की कोशिश करें और सिर्फ जरूरी चीजें ही खरीदें।
Aquarius (कुंभ) : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) –आज जल्दबाजी न करें। किसी विवाद से बचें। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। रोजमर्रा की समस्याएं आसानी से सुलझ सकती हैं। महत्वपूर्ण फैसले लेना चाहते हैं, तो आज ले सकते हैं। आज फालतू खर्च होगा। आपका शत्रु भय रहेगा। आपका धनार्जन होगा। आज यात्रा करने से बचें- क्योंकि इसके चलते आप थकान और तनाव महसूस करेंगे। इस बात में सावधानी बरतें कि आप किसके साथ आर्थिक लेन-देन कर रहे हैं। बेकार की बातों और झगड़ों से बचें। घर के रिश्तों में तनाव पैदा हो सकता है। अपने साथी और दोस्तों के साथ कुछ समय व्यतीत करें। प्रतिस्पर्धियों पर विजय मिलेगी।
Pisces (मीन) : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)-आज छोटी परेशानियां आपको घेरे रहेंगी। आज के दिन अपने निजी विचारों को छोड़कर, दूसरों के विचारों पर भी ध्यान देने की सलाह है। घर के काम करते समय सकारात्मक रवैया रखें। कार्यक्षेत्र में धन, पुरस्कार और सम्मान मिल सकता है। पैसों के मामलों में आपको दूसरों की सलाह पर चलने के बजाय अपने मन की बात सुनना चाहिए। कोई दोस्त आपसे पैसा मांग सकता है। वाणी पर संयम रखने की जरूरत है। झुंझलाहट से बचने के लिए शांतचित्त रहें। आज लोग आपकी वह प्रशंसा करेंगे, जिसे आप हमेशा से सुनना चाहते थे। मित्रों के साथ पार्टी या पिकनिक में आज का दिन बहुत अच्छी तरह से बीतेगा।





























































