उर्जित पटेल का फैसला चौंकाने वाला : मायावती

0

बसपा अध्यक्ष मायावती ने भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल के अपने पद से इस्तीफ़ा देने के फैसले को चौंकाने वाला बताते हुए कहा कि इससे यह साबित होता है कि भाजपा की केन्द्र सरकार की आर्थिक नीति से केवल देश की आम जतना में ही नहीं बल्कि हर संवैधानिक व स्वायत्त संस्था में भी काफी ज्यादा असंतोष व आक्रोश है।

सोमवार को मायावती ने बयान जारी कर कहा “अब तो स्पष्ट हो गया है कि भाजपा की केन्द्र सरकार द्वारा आर्थिक आपातकाल लगाने वाले नोटबंदी के अपरिपक्व फैसले के साथ ही जीएसटी तथा सरकारी बैंकों पर उद्योगपतियों को धन मुहैया कराने आदि की गरीब-विरोधी नीतियों से कोई भी संस्था सहमत नहीं है।’’ उन्होंने कहा इसीलिए विभिन्न संस्थाओं के प्रमुख एक-एक करके इस सरकार से अलग होते जा रहे हैं। यह केन्द्र सरकार की गलत नीतियों और अहंकारी कार्यप्रणाली को करारा जवाब है।

Previous articleElection Result: मध्य प्रदेश में कांटे की टक्कर, शिवराज ने की वापसी
Next articleक्या आप जानते है ब्लैक राइस से होने वाले अनमोल फायदे के बारे में