हैंड वॉश करने से होती हैं कई बीमारियां दूर!

0

सेहतमंद रहने के लिए खान-पान की अच्छी आदतों का होना बहुत जरूरी है। हमें बचपन से ही सिखाया जाता है कि खाना खाने से पहले हाथ धोने चाहिए। इससे कई बीमारियां दूर होती है। कुछ लोग हाथों को पानी के साथ धो लेते है जिससे हाथों पर मौजूद कीटाणु खत्म नहीं होते। खाना खाने से पहले हाथों को साबुन के साथ धोना चाहिए ताकि इस पर मौजूद कीटाणु पूरी तरह से खत्म हो सके। आज हम आपको बताते है कि हैंड वॉश से आप किन बीमारियों से दूर रह सकते है।

1. डायरिया
डायरिया की शिकायत बच्चों में आम देखने को मिलती है। खाना खाने से पहले सही तरह से हाथ न धोने पर भी इस बीमारी का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि यह पाचन तंत्र से जुड़ी हुई होती है।

2. गले की इंफेक्शन
बिना हाथ धोए खाना खाने से गले की इंफेक्शन हो सकती है। इसके अलावा कफ और खराश की शिकायत हो जाती है।

3. दस्त और कब्ज
अगर आप गंदे हाथों से खाना खाते है तो इसका असर पाचन क्रिया पर पड़ता है। पाचन क्रिया ठीक न होने पर दस्त, कब्ज, पेट दर्द और गैस की तकलीफ हो जाती है।

4. फूड इंफेक्शन
गंदे हाथों से खाना खाने से फूड इंफेक्शन हो जाती है। दिनभर में हम कईचीजों को छूते है जिससे हाथों में कई ऐसे रोगाणु चिपके रहते हैं। इससे फूड इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।

Previous articleमोहब्बत और सरकारी नौकरी
Next articleअगर आप भी करते हैं नाइट शिफ्ट में काम तो जरूर अपनाएं ये टिप्स