अगर आप भी घर खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो यह खबर जरूर पढ़े

0

अगर आप भी घर खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो यह खबर आपको जरूर राहत देगी. सूत्रों के अनुसार ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स (GoM) अंडर कंस्ट्रक्शन प्रॉपर्टी पर 5 प्रतिशत जीएसटी लगाने के पक्ष में है. पिछले काफी दिनों से चर्चा चल रही है कि सरकार अंडर कंस्ट्रक्शन प्रॉपर्टी और सीमेंट पर जीएसटी दर में कमी कर सकती है. अभी अंडर कंस्ट्रक्शन प्रॉपर्टी पर 12 प्रतिशत जीएसटी लगाया जाता है. हालांकि, जीओएम बिना इनपुट टैक्स क्रेडिट के 5 प्रतिशत जीएसटी लगाने के पक्ष में है.

आपको बता दें कि रियल एस्टेट सेक्टर और घर खरीदारों को राहत देने के लिए बनी जीओएम की पहली बैठक शुक्रवार को हुई. इस बैठक में अलग- अलग पहलुओं पर चर्चा की हुई. गुजरात के उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने बताया कि रियल एस्टेट सेक्टर और घर खरीदारों को राहत देने के लिए बनी GOM की पहली बैठक में कई पहलुओं पर चर्चा हुई. दो दिन तक चली बैठक में जीओएम की तरफ से अपनी सिफारिशों को जीएसटी काउंटसिल को सौंपा जाएगा.

सूत्रों का दावा है कि सरकार अफोर्डेबल हाउसिंग पर भी राहत देने का मन बना रही है. जीओएम भी अफोर्डेबल हाउसिंग पर 3 प्रतिशत जीएसटी लगाने के पक्ष में है. यहां भी 3 प्रतिशत जीएसटी लगने पर इनपुट टैक्स क्रेडिट का फायदा नहीं मिलेगा. अभी अफोर्डेबल हाउसिंग पर 8 प्रतिशत जीएसटी लगता है. ऐसे में इसमें 5 प्रतिशत कटौती होने की उम्मीद है. जीएसटी काउंसिल की अगली बैठक में इन सिफारिशों पर चर्चा होने की उम्मीद है.

Previous articleलड़कियों के लिए फेसबुक ने लांच किया डिजिटल स्किलिंग इनिशिएटिव
Next articleपी चिदंबरम ने कहा-राम मंदिर ‘विश्वास’ का और सबरीमला ‘प्रथा’ का मामला है