अगर आप हैल्थ कांशियस हैं तो फटाफट बनने वाला बहुत ही पौष्टिक नाश्ता मूंग दाल चीला आपको जरूर पसंद आएगा। इसके लिए बस थोड़ा पहले से तैयारी करनी होगी क्योंकि दाल को भिगो कर रखना पड़ता है।
सामग्री
मूंग दाल छिलके वाली – 200 ग्राम
प्याज- 1 बारीक कटा हुआ
टमाटर- 1 बारीक कटा हुआ
हरी मिर्च – 2 बारीक कटी हुई
हींग – 2 पिन्च
अदरक- 2 इंच कद्दूकस किया हुआ
हरा धनिया – एक कटोरी बारीक कटा हुआ
नमक – स्वादानुसार
तेल – 2 टेबल स्पून
बनाने की विधि
मूंग की दाल को 7 -8 घंटो के लिए पानी में भिगो दें।
भीगी हुई दाल में हींग और थोड़ा पानी मिला कर मिक्सी से बारीक पीस लीजिए । पिसी हुई दाल को एक बड़े कटोरे में डालिए और अदरक, हरी मिर्च, हरा धनिया, कटा प्याज, टमाटर, अदरक, पनीर, नमक मिला कर अच्छी तरह फैंट लें।
तवा गरम करें और चम्मच से बिल्कुल थोड़ा सा तेल तवे पर लगाएं। दाल के मिश्रण को चमचे में भरकर गरम तवे पर गोल गोल पतला फैलाएं, एक छोटी चम्मच से 1-2 बूंदें तेल की चीले के चारों ओर डाल दें।
नीचे की सतह ब्राउन होने पर पलट दें व दूसरी ओर भी अच्छी तरह पकने तक सेकिए। मूंगदाल का चीला तैयार है । इसे दही, धनिए या लहुसन-टमाटर की चटनी के साथ गरमा गरम परोसिए।






























































