Aries (मेष): (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)–आज आप बहुत अधिक भावुक रहेंगे। परिणामस्वरूप किसी की वाणी या बर्ताव से आपके मन को चोट पहुंच सकती है। मानसिक भय के साथ शारीरिक अस्वस्थता से आपको बेचैनी महसूस हो सकती है। माताजी का स्वास्थ्य खराब होने की आशंका है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। छात्रों के लिए दिन मध्यम है।
Taurus (वृषभ):( ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो, ब, बो)–चिंता के बोझ से राहत मिल सकती है। स्फूर्ति और उत्साह का अनुभव करेंगे। आपके अंदर साहित्य एवं कला की खूबी को बाहर लाने के लिए उचित समय है। परिवारजनों की तरफ विशेष ध्यान देंगे। मित्रों के साथ प्रवास का आयोजन होगा। आर्थिक आयोजन पूरे हो सकते हैं। मनपसंद भोजन मिलेगा। भाग्यवृद्धि का अवसर मिल सकता है।
Gemini (मिथुन): (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)–आज विलंब से ही सही आपको कार्य में सफलता मिलने की संभावना है। आर्थिक आयोजनों में आ रही अड़चने दूर हो सकती हैं। नौकरी-व्यापार में साथी कर्मचारियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होता। परिवार में आनंद का वातावरण रहने की संभावना है।
Cancer (कर्क): (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)– शारीरिक-मानसिक सुख शांति रहेगी। मित्रों और स्वजनों के साथ दिन खूब आनंद और उल्लास से बीतेगा। दांपत्यजीवन में जीवनसाथी के प्रति विशेष आकर्षण अनुभव कर सकते हैं। जिससे रिश्तों में मधुरता रहेगी। आर्थिक लाभ का योग है।
Leo (सिंह): (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)–चिंतित रहेंगे, स्वास्थ्य नरम रह सकता है। उग्र दलीलों या वादविवाद से किसी के साथ संघर्ष होने की संभावना है। कोर्ट-कचहरी के कार्य में सावधानीपूर्वक कदम उठाएं। भावनाओं के प्रवाह में बहकर आप कोई अनुचित काम ना करें। वाणी और व्यवहार में संयम तथा विवेक बनाए रखें।
Virgo (कन्या) : (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) –स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लाभ मिलने से आनंदित रहेंगे। व्यापारियों और नौकरी पेशावालों को आर्थिक लाभ हो सकता है। पदाधिकारियों के खुश रहने से पदोन्नति की संभावना रहेगी। विवाहोत्सुक व्यक्तियों के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन सकती हैं। स्त्री मित्र लाभदायक साबित होंगे। पर्यटन पर जा सकते हैं। वैवाहिक सुख का भरपूर आनंद ले सकते हैं।
Libra (तुला) :(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) –गणेशजी के आशीर्वाद से आज आपके कार्य सरलतापूर्वक पूरे होंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होने की संभावना है। ऑफिस में पदाधिकारियों की तरफ से प्रोत्साहन मिलने पर आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यापारियों को व्यापार में लाभ होगा तथा आय में वृद्धि हो सकती है। गृहस्थ जीवन आनंदपूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सांसारिक सुख प्राप्त होंगे।
Scorpio (वृश्चिक):(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) –थकान, आलस और चिंता से कार्य करने का उत्साह कम होगा। संतान की वजह से चिंतित हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अधिकारीवर्ग का नकारात्मक व्यवहार आपके अंदर हताशा पैदा कर सकता है। प्रतिस्पर्धियों और विरोधियों की शक्ति बढ़ सकती है। महत्त्वपूर्ण निर्णय हो सके तो टाल दें।
Sagittarius (धनु) : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)–बीमारी, क्रोध और बिना मन वाले काम करने से आपका मानसिक व्यवहार हताशपूर्ण रह सकता है। इसलिए गुस्से पर नियंत्रण रखने में ही भलाई है। सरकार विरोधी प्रवृत्तियों में शामिल हो सकते हैं। अत्यधिक खर्च पर अंकुश लगाएं। झगड़े-विवाद से दूर रहें।
Capricorn (मकर) : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)–कार्यभार और मानसिक तनाव से राहत पाकर मित्रों, सगे-संबंधियों के साथ आनंदपूर्वक दिन व्यतीत कर सकते हैं। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के प्रति आकर्षण अनुभव कर सकते हैं। उत्तम वैवाहिक सुख प्राप्त होने की संभावना है। आर्थिक लाभ और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात और छोटा प्रवास आपके आनंद में वृद्धि कर सकता है।
Aquarius (कुंभ) : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)–कार्यभार में सफलता के साथ यश भी मिलने की संभावना है। पारिवारिक सदस्यों के साथ प्रेमपूर्ण व्यवहार रहेगा। शारीरिक तथा मानसिक स्वस्थता रहेगी। नौकरी-व्यापार में सहयोगी मददगार होंगे। घर में आनंद और उत्साह का वातावरण रहेगा।
Pisces (मीन) : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)–पढ़ने-लिखने में आज रुचि रह सकती है। हृदय की कोमलता प्रियजनों के निकट लाएगी। स्वभाव में भावुकता और कामुकता की प्रबलता अधिक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मध्यम रहेगा। विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे। मानसिक संतुलन और वाणी पर संयम बनाए रखना आवश्यक है।






























































