अब वाजपेयी के 6ए कृष्ण मेनन मार्ग वाले बंगले में रहेंगे अमित शाह

0

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के बंगले में अब गृह मंत्री अमित शाह रहेंगे। उन्हें 6A कृष्ण मेनन मार्ग स्थित बंगला आवंटित किया गया है। यह बंगला पहले अटल बिहारी वाजपेयी को आवंटित था। 2004 में एनडीए सरकार जाने के बाद पूर्व प्रधानमंत्री के नाते उन्हें बंगला दिया गया था। उनसे पहले यह बंगला डीएमके सांसद मुरासोली मारन को अलॉट था। अब तक अमित शाह अकबर रोड के बंगला नंबर 11 में रह रहे थे। जो उन्हें राष्ट्रीय पार्टी के अध्यक्ष के तौर पर दिया गया था। यह टाइप 8 का बंगला है।

प्रधानमंत्री पद से हटने से लेकर निधन तक अटल बिहारी वाजपेयी इसी बंगले में रहते थे। 16 अगस्त 2018 को वाजपेयी का दिल्ली के AIIMS में निधन हो गया था। अमित शाह ने 1 जून को गृह मंत्रालय का पदभार संभाला था। आज उनका मंत्रालय में बतौर गृह मंत्री छठा दिन है। बुधवार को ईद के मद्देनजर ज्यादातर कर्मचारी छुट्टी पर थी। लेकिन फिर भी अमित शाह गृह मंत्रालय पहुंचे और अधिकारियों के साथ कई अहम मसलों पर बैठक की।

Previous article7 जून 2019 शुक्रवार, पंचांग एवं शुभ – अशुभ मुहूर्त
Next articleअगर आपभी धन की कमी से परेशान हैं तो पान के पत्ते का ऐसे करें इस्तेमाल