पुलवामा में मुठभेड़ स्थल के पास हिंसक झड़पें में तीन युवक घायल

0

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में सोमवार को सुरक्षाबलों के साथ हिंसक झड़पों में तीन युवक घायल हो गये। यह युवक सुरक्षाबलों के हाथों मारे गये आतंकियों के हित में प्रदर्शन कर रहे थे। हिंसक युवकों को रोकने के लिए सुरक्षाबलों ने आंसू गैस के गोले दागे जिससे तीन युवकों को गहरी चोटें आईं। घायलों को श्रीनगर अस्पताल में भर्ती किया गया है।

पुलिस के अनुसार युवक हिंसक होकर सुरक्षाबलों पर पत्थर बरसा रहे थे। उन्हें रोकने के लिए सुरक्षालों को कार्रवाई करनी पड़ी। घायल युवकों की पहचान आसिफ अहमद निवासी चत्तरपोरा पुलवामा, आदिल आसिफ अहमद निवासी चत्तपोरा पुलवामा और तनवीर अहमद के तौर पर हुई है। वहीं प्रशासन ने तनाव को देखते हुये पूरे इलाके में प्र्रतिबंध लगा दिये हैं।

Previous articleचीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे
Next articleRBI को दूसरा झटका, डिप्‍टी गवर्नर विरल आचार्य ने दिया इस्‍तीफा