कर्नाटक: कुमारस्वामी सरकार की मुश्किल बढ़ी, निर्दलीय विधायक नागेश ने वापस लिया समर्थन

0

कर्नाटक में चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम के बीच निर्दलीय विधायक नागेश ने अपना मंत्रीपद छोड़ दिया है। नागेश ने सोमवार सुबह मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफे के साथ ही नागेश ने कांग्रेस-JDS सरकार को दिया अपना ससमर्थन वापिस ले लिया है। इस संबंधी उन्होंने राज्यपाल को भी चिट्ठी लिखी। वहीं कर्नाटक मसंकट के बीच खबर है कि कांग्रेस और जनता दल (सैकुलर) गठबंधन सरकार के मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी अपने पद से इस्तीफा देकर राज्य की बागडोर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को सौंप सकते हैं ताकि राज्य की 13 माह पुरानी सरकार को किसी भी तरह बचाया जा सके। दूसरी तरफ कांग्रेस के भी सभी विधायक इस्तीफा दे सकते हैं।

कांग्रेस के उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार इस आशय का सुझाव पूर्व प्रधानमंत्री और जनता दल (एस) नेता एच.डी. देवेगौड़ा ने कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी को दिया है ताकि राज्य में भाजपा की ओर से पैदा किए संकट का सामना किया जा सके। राज्य में गठबंधन सरकार के 13 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है। वहीं इस संकट के बीच एचडी कुमारस्वामी ने पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा से मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक सोनिया गांधी ने रात में ही पार्टी की कोर समिति की बैठक बुलाई और कर्नाटक संकट पर चर्चा की।

स्पीकर बोले-मंगलवार को पता लगेगा सरकार गिरेगी या नहीं
शनिवार को स्पीकर रमेश कुमार विधायकों के पहुंचने से पहले ही विधानसभा से बाहर निकल गए थे। इस पर रमेश कुमार ने कहा कि मुझे अपनी बेटी को लेना था इसलिए घर चला गया। मैंने अपने ऑफिस में बोल दिया था कि विधायकों का इस्तीफा रख लें और मुझे बता दें। सोमवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम हैं इसलिए मंगलवार को ही मामला देख पाऊंगा। सरकार गिरेगी या नहीं, इसका फैसला विधानसभा में मंगलवार को ही होगा।

Previous articleमेरी प्यास का एहसास कौन जाने ?
Next articleयहाँ निकली है सहायक प्रोफेसर के पदों पर भर्तियां, ऐसे करें आवेदन