Aries (मेष): (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)– आज का दिन सामान्य है। मन में अस्थिरता रहेगी एवं तनाव बना रहेगा। निर्णय लेने में कठिनाई उत्पन्न होगी। भाइयों से विवाद हो सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। संतान का स्वभाव वर्तमान में ज़िद वाला है। अतः संतान के व्यवहार को परखें एवं नियंत्रण रखें। जीवनसाथी से संतुलित व्यवहार रखें, विवाद हो सकता है।
Taurus (वृषभ):( ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो, ब, बो)–आज का दिन शुभ है। मन में प्रसन्नता रहेगी। दिमाग सक्रिय रहेगा एवं मन में स्फूर्ति रहेगी। भाइयों से सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में सम्मान बढ़ेगा। संतान के लिए दिन अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। ससुराल में कोई धार्मिक कार्य हो सकता है। कार्यक्षेत्र में मजबूती प्राप्त होगी। आय के साधन बढ़ेंगे।
Gemini (मिथुन): (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)– आज का दिन शुभ नहीं है। मन में अस्थिरता बनी रहेगी। निर्णय लेने में कठिनाई आएगी। परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पेट संबंधी विकार हो सकता है। जीवनसाथी के वर्तमान में ग्रह प्रभावशाली है। अतः आपस में सामंजस्य बनाकर रखें नहीं तो विवाद हो सकता है। वाहन आदि सावधानी से चलाएं, दुर्घटना के योग बनते हैं।
Cancer (कर्क): (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)–आज का दिन शुभ है। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी एवं आत्मविश्वास बना रहेगा। संतान का भाग्य प्रभावशाली है संतान पक्ष से संबंधित कार्य होंगे। संतान को अपने क्षेत्र में सफलता मिलेगी। परिवार को सहयोग प्राप्त होगा। जीवन साथी से आनंद पूर्ण व्यवहार बनेगा। पारिवारिक वातावरण खुशहाल होगा। आय के साधन मजबूत होंगे एवं रुके हुए कार्य संपन्न होंगे।
Leo (सिंह): (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)–आज का दिन सामान्य है। मन में अस्थिरता बनी रहेगी। कार्य करने की क्षमता में कमी होगी। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, माता को पेट संबंधी विकार हो सकता है। हर क्षेत्र में अस्थिरता रहेगी। शत्रुओं से परेशान हो जाएंगे। कानूनी मामलों को लेकर कठिनाई होगी। स्थायी संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। परिवार में सामंजस्य बनाए रखें। भाइयों से विवाद हो सकता है।
Virgo (कन्या) : (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) – आज का दिन शुभ है। मन प्रसन्न रहेगा एवं आत्मविश्वास बना रहेगा। दिमाग सक्रिय रहेगा। शरीर में स्फूर्ति बनी रहेगी। छोटे भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। माता के स्वास्थ्य में आराम मिलेगा। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। शत्रु पर विजय प्राप्त कर सकेंगे। ससुराल पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी। धन की स्थिति मजबूत होगी।
Libra (तुला) :(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) –आज का दिन शुभ नहीं है। मन में स्थिरता बनी रहेगी एवं आत्मविश्वास की कमी महसूस करेंगे। निर्णय लेने की क्षमता में कमी आएगी। परिवार में कोई धार्मिक कार्य हो सकता है। भाइयों से कम सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में वैचारिक मतभेद बनेंगे। अपने व्यवहार पर संयम रखें नहीं तो विवाद हो सकता है। माता का स्वास्थ्य खराब रह सकता है। संतान से वैचारिक मतभेद रहेंगे।
Scorpio (वृश्चिक):(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) –आज का दिन शुभ है। मन में भरपूर आत्मविश्वास रहेगा। कार्य करने की क्षमता बढ़ेगी एवं सभी कार्यों में सही निर्णय ले पाएंगे। आपका भाग्य आपका संपूर्ण साथ देगा। परिवार में खुशी का वातावरण रहेगा। बहनों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। माता के आशीर्वाद से धन संबंधी कार्य पूर्ण होंगे। संतान पक्ष की तरफ से शुभ समाचार प्राप्त होगे। संतान की सफलता से प्रसन्नता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में मजबूती आएगी।
Sagittarius (धनु) : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)– आज का दिन सामान्य रहेगा। मन में किसी भी कार्य को लेकर किसी प्रकार की विशेष रुचि नहीं है। परिवार में सामान्य वातावरण रहेगा। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। संतान पक्ष के विचारों को समझें नहीं तो विवाद हो सकता है। आपके स्वास्थ्य में भी गड़बड़ हो सकती है।
Capricorn (मकर) : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)–आज का दिन शुभ है। मन में प्रसन्नता रहेगी एवं दिमाग सक्रिय रहेगा। कार्य करने में भी रुचि रहेगी। माता का भाग्य अभी बहुत प्रभावशाली है। माता के आशीर्वाद से आप के कार्य संपन्न होंगे। ससुराल पक्ष से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। भाग्य आपका अनुकूल रहेगा। रुके हुए कार्य बनेंगे। कार्य क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा एवं आय के साधन मजबूत होंगे। व्यावसायिक यात्रा होने के योग हैं।
Aquarius (कुंभ) : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)– आज का दिन अनुकूल नहीं है। मन में तनाव रहेगा एवं कार्य करने में रुचि उत्पन्न नहीं होगी। निर्णय लेने में असमंजस बना रहेगा। संतान का भाग्य वर्तमान में बहुत प्रभावशाली है। संतान आपको किसी भी समस्या के लिए सही सलाह दे सकते हैं। संतान की बातों को ध्यान से सुनें, आपको लाभ मिलेगा। जीवनसाथी के ग्रह अभी वर्तमान में प्रभावशाली है। जीवनसाथी से सलाह अवश्य करें।
Pisces (मीन) : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)–आज का दिन बहुत शुभ है। मन में उत्साह बना रहेगा। माता के ग्रह वर्तमान में बहुत प्रभावशाली है। माता के आशीर्वाद से आप के कार्य संपन्न होंगे। संतान के लिए भी समय अनुकूल है। संतान पक्ष से जुड़े सभी कार्य होंगे। आप अपने ह्रदय का ध्यान रखें, हार्ट से संबंधित परेशानी भी हो सकती है। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। पुराने रुके हुए कार्य संपन्न होंगे। धन को एकत्रित कर पाएंगे।






























































