मुन्नी के बाद अब ‘मुन्ना बदनाम हुआ’,’दबंग 3′ का न्यू सॉन्ग आउट

0

सलमान खान की फिल्म ‘दबंग 3’ का मोस्ट अवेटेड गाना ‘मुन्ना बदनाम हुआ’ रिलीज हो गया है। ‘हुड हुड दबंग’, ‘नैना लडे’ और ‘यूं करके’ के ऑडियो रिलीज करने के बाद, सलमान ने ‘दबंग 3’ से ‘मुन्ना बदनाम’ हुआ भी रिलीज कर दिया है। गाना 2010 की फिल्म ‘दबंग’ के पॉपुलर गीत ‘मुन्नी बदनाम’ हुई से इंस्पायर है। यह गाना एक चार्टबस्टर बन गया, और मुन्ना बदनाम हुआ से भी यही उम्मीद की जा रही है।

सलमान ने गाना शेयर करते हुए लिखा, “कमाल खान की आवाज़, बादशाह का रैप और चुलबुल की दबंगई,

रिलीज होते ही फैंस ने इसे “चार्टबस्टर” घोषित कर दिया है, तो अन्य लोग इसे “चुलबुल पांडे का कमाल” बता रहे हैं। बाकी तीन गानों की तरह, सलमान खान ने एक बार फिर ‘मुन्ना बदनाम हुआ’ के ऑडियो को रिलीज किया। फैंस को दबंग 3 के गानों के वीडियो के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा।

Previous articleराज्यपाल ने दिया शिवसेना को झटका,शिवसेना को और वक्त देने से किया इंकार
Next articleओलंपिक क्वालीफिकेशन तय करने वाला गोल करना जबर्दस्त अहसास : रानी