आजकल पासपोर्ट की जरूरत हर किसी को होती है। अगर आप भी पासपोर्ट के लिए आवेदन करने जा रहे है, तो सावधान हो जाइए क्योंकि इस समय इंटरनेट पर लाखों फेक वेबसाइट चल रही हैं, जो लोगों को चूना लगाती हैं। ऐसे में पासपोर्ट विभाग ने कई फर्जी साइट्स के नाम का खुलासा किया है, जो लंबे समय से पासपोर्ट के नाम पर लोगों को ठगती आ रही थी।फर्जी पासपोर्ट वेबसाइट की जानकारी खुद विदेश मंत्रालय ने दी है
जरूर जान लें ये बातें:
- इस वेबसाइट https://www.passport-india.in/ पर आपका डाटा लीक हो सकता है। इस साइट पर http://www.passport-seva.in/ आपका डाटा लीक हो सकता है और हैकर्स आपको चूना लगा सकते हैं। यह भी संभव है कि इस वेबसाइट पर जाने की वजह से आपके फोन में वायरस पहुंच जाएं।
- अगर आप इस साइट https://www.indiapassport.org/ पर जाकर पासपोर्ट के आवेदन कर सकते हैं, तो इससे आपका डाटा लीक हो जाएगा।
- पासपोर्ट के लिए सरकार की इस आधिकारिक साइटhttp://www.passportindia.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यह साइट पूरी तरह से सुरक्षित है और यही आधिकारिक वेबसाइट है।































































