अगर आपभी आर्थिक तंगी से हैं परेशान तो होली पर चंद्र को अर्पित करें दूध

0

रंगों का त्योहार होली में अब कुछ दिन ही शेष रह गए हैं। इस वर्ष पूरे देशभर में 10 मार्च को होली का त्योहार मनाया जाएगा। ऐसे में अगर आप कुछ समय से घोर आर्थिक समस्या से ग्रस्त हैं तो आज हम आपको कुछ उपाय बताएँगे जिसे कर आप आर्थिक समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।

होली पर अवश्य करें चंद्र उपाय
होली की रात में चंद्रोदय होने के बाद अपने घर की छत पर या खुली जगह जहां से चांद नजर आए पर खड़े हो जाएं। फिर चंद्रमा का स्मरण करते हुए चांदी की प्लेट में सूखे छुहारे तथा कुछ मखाने रखकर शुद्ध घी के दीपक के साथ धूप एवं अगरबत्ती अर्पित करें।

ऐसे दूर करें आर्थिक तंगी

  • अब दूध से अर्घ्य प्रदान करें।
  • अर्घ्य के बाद कोई सफेद प्रसाद तथा केसर मिश्रित साबूदाने की खीर अर्पित करें।
  • चंद्रमा से आर्थिक संकट दूर कर समृद्धि प्रदान करने का निवेदन करें।
  • बाद में प्रसाद और मखानों को बच्चों में बांट दें।
  • फिर लगातार आने वाली प्रत्येक पूर्णिमा की रात चंद्रमा को दूध का अर्घ्य अवश्य दें।
  • कुछ ही दिनों में आप महसूस करेंगे कि आर्थिक संकट दूर होकर समृद्धि निरंतर बढ़ रही है।
Previous articleवास्तु के अनुसार गर्भवती महिलाएं इन अशुभ संकेत को ना करें नजरअंदाज
Next articleअपने करियर को और बेहतर बनाने के लिए अपनाये यह टिप्स