देशभर में कोरोना वायरस का खौफ मंडराया हुआ है. इस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए पूरे देश को लॉकडाउन किया गया है. वहीं, सरकार और सुप्रीम कोर्ट ने एक फैसला लिया है कि जो बंदी अंडर ट्रायल के चलते पिछले काफी समय से जेल में बंद हैं उन्हें 2 महीने की परोल पर रिहा किया जाए.
इसके तहत गाजियाबाद की डासना जेल से सोमवार को 89 बंदियों को रिहा किया गया. इसमें एक महिला भी शामिल है. रिहा होने वाले बंदियों ने बताया कि उन्हें कोरोना वायरस के कारण 2 महीने की परोल पर छोड़ा जा रहा है. इतना ही नहीं सरकार इन सभी बंदियों को उनके घर तक पहुंचाएगी.

































































