25 मई से शुरू होंगी घरेलू उड़ानें, सोशल डिस्टेंसिंग नियमों के साथ मिली इजाजत

0

लॉकडाउन की वजह से करीब दो महीने से देशभर में हवाई सेवाएं बाधित हैं। अब 25 मई से एक बार फिर उड़ानें शुरू होने जा रही हैं, जिसकी जानकारी खुद नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट कर के दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि 25 मई 2020 से उड़ानें शुरू की जाएंगी। ये भी कहा है कि सभी एयरपोर्ट और एयर लाइन कंपनियां 25 मई से उड़ानें शुरू करने के लिए तैयार रहें। हालांकि, यात्रियों के लिए उड़ान के क्या नियम होंगे, इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा है और ट्वीट में लिखा है कि इसकी जानकारी अलग से दी जाएगी।

इससे पहले पुरी ने मांगा था राज्यों का सहयोग
कुछ दिन पहले ही हरदीप पुरी ने एक ट्वीट कर कहा था कि घरेलू विमान सेवा शुरू करने की जिम्मेदारी पूरी तरह केंद्र या नागरिक उड्डयन मंत्रालय की नहीं है। यह मामला राज्यों से भी जुड़ा है, इसलिए हवाई सेवाएं शुरू करने के लिए उन्हें भी तैयार होने की जरूरत है।

करीब दो महीनों से बंद हैं उड़ानें
कोरोना वायरस की वजह से पूरे देश में 24 मार्च से लॉकडाउन जारी है। उसी समय से कमर्शियल हवाई सेवा पर पूरी तरह रोक है। लॉकडाउन तीन में कई सारी सेवाओं की छूट दी गई, लेकिन प्लेन, ट्रेन, मेट्रो, स्कूल-कॉलेज, मॉल्स जैसे जगहों पर पूरी तरह पाबंदी लॉकडाउन के चौथे चरण में भी है। बता दें कि लॉकडाउन का चौथा चरण 31 मई को खत्म होगा।

Previous articleजम्मू कश्मीर :श्रीनगर में बीएसएफ पर आतंकी हमला, दो जवान शहीद
Next articleकुछ ही देर में कोलकाता पहुंचेगा तूफान अम्फान, 110 KMPH की होगी रफ्तार