मंत्री श्री चैतन्य काश्यप के विशेष प्रयासों से नमकीन क्लस्टर औद्योगिक क्षेत्र को मिलेगी अनवरत विद्युत आपूर्ति

0

एसई एमपीईबी रतलाम श्री मनोज शर्मा ने बताया कि 132 केवी ईएचवी उपकेन्द्र बिलपांक से निर्गमित 33 केवी नमकीन क्लस्टर फीडर से वर्तमान में 33/11 केवी नमकीन क्लस्टर, सरवड़ एवं प्रीतमनगर उपकेन्द्रों को विद्युत प्रदाय किया जा रहा था। 10 सितम्बर 2026 को 132 केवी बिलपांक उपकेन्द्र पर नवीन 33 केवी बे का निर्माण कर आरडीएसएस योजना के तहत नवीन 33 केवी फीडर ऊर्जीकृत किया गया। इस नवीन फीडर पर 33/11 केवी सरवड़ एवं प्रीतमनगर उपकेन्द्रों का भार डाला गया है।

इससे नमकीन क्लस्टर औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित उद्योगों को अनवरत एवं बेहतर विद्युत आपूर्ति मिलेगी तथा ग्रामीण क्षेत्र के कारण होने वाली ट्रिपिंग की समस्या से निजात मिलेगी। इससे औद्योगिक इकाइयों को उत्पादन एवं व्यवसायिक गतिविधियों में सुविधा प्राप्त होगी। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग, मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री श्री चैतन्य काश्यप के विशेष प्रयासों से नमकीन क्लस्टर औद्योगिक क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया है।

Previous articleहनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Next articleकलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजय कटेसरिया ने किया ईवीएम वीवीपीएटी वेयर हाउस का निरीक्षण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here