फिल्म ‘बेगम जान’ का फर्स्ट पोस्टर रिलीज़

0

एक बार फिर विद्या बालन अपने पावर परफॉर्मेंस के साथ पर्दे पर दस्तक देने को तैयार हैं। विद्या बालन की अगली फिल्म ‘बेगम जान’ का फर्स्ट पोस्टर लॉन्च हो चुका है। पहली नज़र में यह पोस्टर आपको अपनी ओर खींचने का दम रखती है और विद्या के पास रखी बंदूक यह बयां करती नज़र आ रही है कि इनसे पंगा मत लेना।

इस पोस्टर में विद्या कुर्सी पर बैठी हैं और उनके बाल बिखरे हुए नज़र आ रहे हैं और उनके हाथ में हुक्का की पाइप है। मरून कलर के घाघरे और एम्ब्रॉयडरी वाले ब्लाउज़ में विद्या खतरनाक लुक दे रही है। वेश्यालय के इर्द-गिर्द घूमती इस फिल्म के पोस्टर में जो सबसे ज्यादा ध्यान खींच रही हैं, वह उनकी ग्रे आंखें हैं। इस पोस्टर पर टैगलाइन कुछ इस तरह है, ‘माई बॉडी, माई हाउस, माई कंट्री, माई रूल्स।’

विद्या ने इस पोस्टर को अपने ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा है, ‘आ रही हूं मैं, बेगम जान का पहला लुक।’ ‘बेगम जान’ नैशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्ममेकर श्रीजीत मुखर्जी की बंगाली फिल्म ‘राजकहिनी’ का हिन्दी अडॉप्शन है। यह फिल्म 11 ऐसी महिलाओं की कहानी है, जो वेश्यालय में रहती हैं। ‘बेगम जान’ 14 अप्रैल को रिलीज़ हो रही है।

Previous articleशुजालपुर रेल दुर्घटना की होगी जाँच – मुख्यमंत्री श्री चौहान
Next articleयहां के पुरुषों को दो शादियाँ करने पर, नहीं जाना पड़ता है जेल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here