देश में गर्मी बढ़ने लगी है और साथ ही चढ़ने लगा है सियासी पारा भी। लोकसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दल किसी भी तरह की कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। पहले चरण के लिए वोटिंग 11 अप्रैल को होगी और उससे पहले सभी दल अपनी ताकत चुनावी मैदान में झोंक रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को ओडिशा, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश मेें रैलियों को संबोधित करेंगे।
मोदी भुवनेश्वर, विजयवाड़ा और हैदराबाद में उनके कार्यक्रम हैं। इससे पहले गुरुवार को पीएम मोदी ने उत्तराखंड के रुद्रपुर, उत्तर प्रदेश के मेरठ और जम्मू-कश्मीर के अखनूर से जनता को संबोधित किया था। इन तीन क्षेत्रों में पहले चरण के तहत 11 अप्रैल को चुनाव होने हैं।





























































