प्रधानमंत्री कभी भी लोगों को चौंकाने में विफल नहीं होते हैं-उमर अब्दुल्ला

0

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद में फेरबदल पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बताया कि सत्ता में 3 साल रहने के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चौंकाने वाली क्षमता अब भी खत्म नहीं हुई है और उसे कोई चुनौती नहीं है। वह उस ट्वीट पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे जिसमें यह कहा गया था कि किसी भी पत्रकार को मंत्रिपरिषद में फेरबदल पर प्रधानमंत्री और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह क्या योजना बना रहे हैं इसके बारे में कोई भनक नहीं थी। उमर ने ट्विटर पर लिखा की प्रधानमंत्री कभी भी लोगों को चौंकाने में विफल नहीं होते हैं।

सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति का उल्लेख करते हुए निर्मला सीतारमण को अपनी बधाई में उमर ने कहा कि ‘हाई टेबल’ पर लैंगिक संतुलन स्थापित हो गया है। सीतारमण को रक्षा मंत्री बनाया गया है। निर्मला सीतारमण जी बहुत अच्छा। एक बेहद प्रतिष्ठित जिम्मेदारी। बधाई और आपको अपनी नई जिम्मेदारी के लिए निर्मला सीतारमण जी शुभकामनाएं।

राज्यवद्र्धन राठौर को देश का नया खेल मंत्री बनाए जाने पर टिप्पणी करते हुए उमर ने कहा, की क्षेत्र की जानकारी और उम्र भी उनके साथ है। खेल एवं युवा मामलों को देखने के लिए राठौर शानदार पसंद।

Previous articleसुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के दोनों आतंकी को मार गिराया
Next articleRCom ने अब रिलायंस जियो को टक्‍कर देने के लिए नया ऑफर पेश किया है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here