पाकिस्तान अपनी नापाक हरकत से बाज नहीं आ रहा है. जम्मू और कश्मीर के राजौरी के सुंदरबनी सेक्टर में पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया है. पाकिस्तान की फायरिंग का भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है.
पाकिस्तान ने गुरुवार सुबह भी संघर्षविराम का उल्लंघन किया था. पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी की गई. पाकिस्तान की इस गोलाबारी का भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है. दो दिन पहले भी पाकिस्तान ने कृष्णा घाटी सेक्टर में संघर्षविराम तोड़ा था. इस दौरान एक जवान शहीद हो गया था.
इससे पहले पाकिस्तान ने बुधवार को फिर से जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में अकारण मोर्टार दागे जिसका भारत की तरफ से तत्काल जवाब दिया गया. अधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में करीब 3.45 बजे शाम संघर्षविराम का उल्लंघन किया गया.
अगस्त के पहले दो हफ्तों में गिरावट के बाद संघर्ष विराम उल्लंघन में बढ़ोतरी देखी गई है. जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर इस साल जुलाई में सबसे ज्यादा संघर्ष विराम का उल्लंघन हुआ.
अनुच्छेद 370 में भारत सरकार की ओर से किए गए बदलाव के बाद से ही पाकिस्तान बौखलाया हुआ है. पाकिस्तान की ओर से लगातार सीज फायर का उल्लंघन किया जा रहा है.





























































