जानिए ऐसे पेड़ के बारे में जिस पर उगते है पैसे

0

हिंदुस्तान में एक कहावत काफी प्रसिद्ध है मेहनतकश लोग अक्सर ये मिसाल देते हैं कि पैसे पेड़ पर नहीं उगते है। लेकिन आज हम आपको इस कहावत को असलियत बनाने वाले पेड़ के बारे में बताते हैं। जी हां दुनिया में एक ऐसा पेड़ भी जिस पर वाकईं पैसे उगते हैं।

ये पेड़ है ब्रिटेन के स्कॉटिश हाईलैंड के पीक डिस्ट्रिक में। पेड़ के हर हिस्से पर दुनिया भर के सिक्के लगे हुए हैं। पैसो से लदा ये पेड़ 1700 साल पुराना है। इन सिक्कों में सबसे ज्यादा  सिक्के ब्रिटेन के हैं। दरअसल इस पेड़ को लेकर लोगों में मान्यता है कि जो इस पेड़ पर सिक्के जड़ेगा उसकी कामना पूरी होगी। जिसकी वजह से दुनिया भर के लोग अपने अपने देश के सिक्के इसके तनों से लेकर टहनियों तक पर चिपकाते हैं।

इतने सालों में पेड़ एक अलग ही पहचान बना चुका है। अब इसे पैसो वाला पेड़ के नाम से जाना जाता है। पेड़ को देखने में ऐसा प्रतीत होता है मानो इस पेड़ से पैसे उग रहे हैं। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि इस पेड़ पर भूतों का बसेरा है इसिलिए पेड़ पर इतने सिक्के लगने के बाद न तो पेड़ गिरा और नहीं सूखा।   

Previous articleपरिवार की खुशी के लिए जरूरी है मां का खुश रहना
Next articleफ्रिज में गूंथा हुआ पड़ा आटा होता है खतरनाक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here