थियेटर या रेस्टोरेंट में नहीं बजाना चाहिए राष्ट्रगान: सोनू निगम

0

मुंबई: बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम ने सार्वजनिक स्थलों पर राष्ट्र गान बजाने के संबंध में चल रही चर्चा को लेकर कहा कि हर देश के गान का वह सम्मान करते हैं। लेकिन उनका मानना है कि सिनेमा हाल और रेस्टोरेंट इसके लिए उचित जगह नहीं है। सोनू ने कहा कि किसी भी देश के राष्ट्र गान का सम्मान किया जाना चाहिए। लोगों को अपने राष्ट्र गान का भी उतना ही सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘यदि पाकिस्तान का राष्ट्र गान बजता है और सभी पाकिस्तानी खड़े होते हैं तो मैं भी उस देश और लोगों के सम्मान में खड़ा हो जाउंगा।’

आगे वह कहते है कि, ‘कुछ ऐसे लोग हैं जो कहते हैं कि राष्ट्र गान यहां (सिनेमा हाल) बजाना चाहिए, तो कुछ लोग कहते हैं कि वहां नहीं बजाया जाना चाहिए। राष्ट्र गान एक सम्मानित और संवेदनशील मामला है और मेरा विचार है कि इसे कुछ जगहों पर नहीं बजाया जाना चाहिए। ऐसी जगहों में सिनेमा हाल या रेस्टोरेंट हैं।’

Previous articleनौसेना किसी भी चुनौती से निपटने के लिए हमेशा तैयार रहे-रक्षा मंत्री सीतारमण
Next articleभाजपा के वरिष्ठ नेताओं के मन में मैं और मेरा परिवार छाया हुआ है: वाड्रा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here