पाकिस्तान : PM इमरान की पत्नी बुशरा भी कोरोना वायरस से संक्रमित

0

पाकिस्तान के PM इमरान खान और उनकी पत्नी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। प्रधानमंत्री के शीर्ष सलाहकारों ने यह जानकारी दी। गौरतलब है कि खान (68) ने राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के पहले चरण में बृहस्पतिवार को कोविड-19 रोधी टीका लगवाया था। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा, नियमन एवं संयोजन को लेकर प्रधानमंत्री के विशेष सलाहकार डॉक्टर फैसल सुल्तान ने ट्विटर पर खान के संक्रमित होने की पुष्टि की।

उन्होंने ट्वीट किया, ”प्रधानमंत्री इमरान खान कोविड-19 की चपेट में आ गए हैं और उन्होंने अपने आवास पर खुद को पृथक कर लिया है।” खान के प्रवक्ता डॉक्टर शहबाज गिल ने कहा कि प्रधानमंत्री को हल्का बुखार और खांसी है। बाद में प्रवासी पाकिस्तानी मामलों पर प्रधानमंत्री के विशेष सलाहकार सैयद जुल्फी बुखारी ने ट्वीट कर बुशरा बीबी के वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि की। उन्होंने ट्वीट किया, ”हमारे देश की प्रथम महिला और प्रधानमंत्री इमरान खान के जल्द कोविड-19 से उबरने की कामना करता हूं।” राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा, नियमन तथा संयोजन मंत्रालय ने खान के टीका लगवाए जाने पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि कोविड-19 टीके की दूसरी खुराक लेने के दो से तीन सप्ताह बाद एंटीबॉडी विकसित होती है।

मंत्रालय ने ट्वीट किया, ”प्रधानमंत्री इमरान खान जिस समय वायरस की चपेट में आए, तब तक उनपर टीकाकरण का पूरी तरह असर नहीं हुआ था। उन्होंने महज दो दिन पहले टीके की पहली खुराक ली है। दो दिन किसी टीके के प्रभावी होने के हिसाब से बहुत कम समय है।” इस बीच, पाकिस्तान में शनिवार को इस साल एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक 3,876 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में संक्रमण दर बढ़कर 9.4 प्रतिशत हो गई है।

Previous articleदाद खुजली से आराम पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे
Next articleक्या आप जानते है मकान की नींव में सर्प और कलश रखने के पीछे का राज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here