पाकिस्तान : PM इमरान खान को कोरोना, दो दिन पहले लगवाई थी चीनी वैक्सीन

0

इमरान खान शनिवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए. प्रधानमंत्री के स्पेशल असिस्टेंट (स्वास्थ्य सेवा मामलों) फैजल सुल्तान ने इसकी जानकारी दी. इमरान खान वैक्सीन का एक डोज ले चुके थे.

बता दें कि प्रधानमंत्री इमरान खान कोरोना से संक्रमित हो गए हैं. फिलहाल वह होम आइसोलेशन में हैं. स्वास्थ्य सेवा मामले के प्रधानमंत्री के विशेष सहायक फैजल सुल्तान ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है. हाल ही में इमरान खान ने चाइनीज वैक्सीन Sinovac और Sinopharm की डोज ली थी. हालांकि, वैक्सीन लगवाने के बाद भी इमरान कोरोना पॉजिटिव पाए गए.

बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री इमरान के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनके तमाम स्टाफ और उनसे मिलने वाले लोगों के भी कोविड टेस्ट किए जा रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, इमरान में कोरोना के गंभीर लक्षण नहीं हैं.

Previous articleकांग्रेस आज झूठी घोषणाओं का भोंपू बनकर रह गई है-पीएम मोदी
Next articleजब भी मेरी शादी की बात आती है तो पिता मुझे बाथरूम में बंद करने की धमकी देते हैं-आलिया भट्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here